Saturday, 19 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

पेंटहाउस या बेसमेंट? ‘Rise and Fall 2’ में सारा-काजल की एंट्री, तेज प्रताप के आने से खतरनाक होगा खेल

Rise and Fall 2 New Contestants: हिट रिएलिटी शो 'राइज एंड फॉल' के सीजन 2 के 3 और कंटेस्टेंट के नाम का ऐलान कर दिया गया है, जिसको लेकर सोशल मीडिया पर बवाल मचा हुआ है.

Rise and Fall 2 New Contestants: प्राइम वीडियो और एमएक्स प्लेयर के हिट रिएलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ का दूसरा सीजन जल्द ही ओटीटी पर दस्तक देने वाला है. हाल ही में मेकर्स ने होस्ट के जरिए शो के पहले 4 कंटेस्टेंट के नाम की घोषणा की थी, जिसमें प्रियंका चाहर चौधरी, करण पटेल, स्वरा भास्कर और शहजाद पूनावाला शामिल थे. अब ‘राइज एंड फॉल 2’ के मेकर्स ने रिएलिटी शो के 3 और कंटेस्टेंट के नाम का ऐलान कर दिया है, जिसको लेकर सोशल मीडिया पर बवाल मचा हुआ है. चलिए आपको भी ‘राइज एंड फॉल 2’ के पेंटहाउस और बेसमेंट में एंट्री लेने वाले इन तीन नए कंटेस्टेंट से मिलवाते हैं.

‘राइज एंड फॉल 2’ के 3 नए कंटेस्टेंट

वीरेंद्र सहवाग द्वारा होस्ट किए जा रहे शो ‘राइज एंड फॉल 2’ में लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप यादव, भोजपुरी सिनेमा की क्वीन काजल राघवानी और एक्ट्रेस-मॉडल सारा गुरपाल की एंट्री हुई है. शो में इन तीनों नए कंटेस्टेंट के शामिल होने के बाद फैंस के बीच इसकी एक्साइटमेंट काफी बढ़ गई है. सारा गुरपाल जहां ‘बिग बॉस 14’ में अपनी छाप छोड़ चुकी हैं, वहीं दूसरी तरफ काजल राघवानी ने ‘भोजपुरी बवाल’ में अपनी इंडस्ट्री को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. वहीं, तेज प्रताप यादव का विवादों से पुराना नाता रहा है. इसलिए जब से ‘राइज एंड फॉल 2’ की कंटेस्टेंट लिस्ट में इन तीनों के नाम सामने आए हैं, लोगों के बीच इस शो को लेकर हाइप काफी बढ़ गई है.

---विज्ञापन---

समीकरण बदलेगा खेल का रुख

सारा गुरपाल, तेज प्रताप और काजल राघवानी के शो में शामिल होने से ‘राइज एंड फॉल सीजन 2’ का समीकरण काफी हद तक बदल जाएगा. पेंटहाउस और बेसमेंट की बिल्कुल अलग दुनिया में बुना गया यह शो एक ऐसे खेल की कहानी है, जहां किसी के भी हाथ से कभी भी सत्ता छिन सकती है और किसी की भी किस्मत बदल सकती है. शो के मेकर्स के मुताबिक, कंटेस्टेंट्स को एक ऐसे खेल का सामना करना पड़ेगा, जहां हर चाल एक नया मौका दे सकती है और हर समीकरण खेल का रुख बदल सकता है.

कब शुरू होगा शो?

बता दें कि ‘राइज एंड फॉल सीजन 2’ का प्रीमियर 26 सितंबर को दोपहर 12 बजे प्राइम वीडियो पर फ्री में स्ट्रीम होगा. इस सीजन में वीरेंद्र सहवाग, अशनीर ग्रोवर की जगह शो को होस्ट करेंगे.

First published on: Sep 19, 2026 01:35 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola