Monday, 3 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

IVF से नहीं नैचुरल तरीके से मां बनना चाहती हैं ये एक्ट्रेस, 9 साल की शादी में हुआ दो बार मिसकैरेज

---विज्ञापन---

Actress on Natural Pregnancy and Two Miscarriages: क्या आपको फिल्म का पॉपुलर सॉन्ग 'मौला मेरे मौला मेरे' याद है, इस गाने और फिल्म की एक्ट्रेस नौहीद सिरुसी एक बार फिर से सुर्खियों में हैं. एक्ट्रेस से सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर बनी नौहीद सिरुसी इस बार अपनी किसी फिल्म या सीरीज की वजह से बल्कि अपनी एक वीडियो रील की वजह से चर्चा का केंद्र बनी हैं. दरअसल, एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है. जिसमें उन्होंने अपनी शादी, बच्चे की प्लानिंग और अपने मिसकैरेज के बारे में खुलकर बात की. नौहीद का ये वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. चलिए आपको बताते हैं कि उन्होंने इस वीडियो में क्या कुछ कहा है.

एक्ट्रेस का पहला मिसकैरेज

नौहीद सिरुसी ने अपने इस वायरल वीडियो में अपनी शादी और बच्चे की प्लानिंग के बारे में बात करते हुए कहा, 'हमारी शादी 2017 में हुई थी और 2018 में मैं पहली बार प्रेग्नेंट थी. दुर्भाग्य से तीसरे महीने में ही मेरा मिसकैरेज हो गया. हम अपने आखिरी चेकअप के लिए गए थे. जहां डॉक्टर ने मुझे बताया कि बच्चे की कोई धड़कन नहीं थी. जिसके हमने जोजो को गोद ले लिया. हमने उसे एसपीसीए से गोद लिया है.'

---Advertisement---

एक्ट्रेस का दूसरा मिसकैरेज

नौहीद सिरुसी ने आगे कहा, 'कोविड महामारी के दौरान मैं दूसरी बार प्रेग्नेंट हुई. लेकिन इस बार भी मेरा मिसकैरेज हो गया. अब हम अपनी लाइफ के मोटो के बारे में सोचने लगे हैं. जो यह सिर्फ बच्चों को जन्म देने नहीं था, बल्कि उससे कहीं बढ़ा होना चाहिए.'

आईवीएफ नहीं करवाना चाहती...

नौहीद सिरुसी ने आगे बताया कि इस वक्त वो और उनके पति खुद के बच्चे पैदा करने पर ध्यान देने के बजाय जानवरों की देखभाल करने ध्यान दे रहे हैं. इस दौरान नौहीद ने ये भी कहा कि वह कभी भी आईवीएफ करवा कर मां नहीं बनना चाहती है.

---Advertisement---

मुझे लगता है कि...

नौहीद ने कहा, 'मैं किसी भी तरह का आईवीएफ नहीं करवाना चाहती थी. क्योंकि मुझे लगता है कि अगर कोई बच्चा हमारा होना तय है, तो वह हमारा ही होगा, और मैं उस रास्ते पर नहीं जाना चाहती। मैं 40 साल से ज़्यादा उम्र की हो चुकी हूं और अब मैं एक अलग ही दौर में हूं. उम्मीद है इससे सब कुछ साफ हो गया होगा.'  

First published on: Aug 02, 2026 09:22 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola