Monday, 7 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

Bipasha Basu के कवर पर फिदा हुईं नीना गुप्ता की बेटी, एक्ट्रेस की तारीफ करते हुए Masaba Gupta ने किसे दे दिया ताना?

Masaba Gupta Praises Bipasha Basu For Magazine Cover: एक्ट्रेस बिपाशा बसु के कवर शूट को लेकर मशहूर फैशन डिजाइनर मसाबा गुप्ता ने अपनी खुशी जाहिर की है. उन्होंने बिपाशा की तारीफ करते हुए कुछ ऐसा कहा, जिसकी वजह से यह मामला चर्चा का विषय बन गया है.

Masaba Gupta Praises Bipasha Basu For Magazine Cover: बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने अपनी शादी के बाद से ही फिल्मी दुनिया से दूरी बना ली है. हालांकि, इस दौरान बिपाशा सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव हैं. हाल ही में उन्होंने अपने लेटेस्ट कवर शूट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं, जो खूब वायरल भी हुईं. बिपाशा बसु के लेटेस्ट मैगजीन कवर शूट पर मशहूर फैशन डिजाइनर मसाबा गुप्ता फिदा हो गईं. उन्होंने बिपाशा की खूब तारीफ की और उन्हें बॉलीवुड की 'ओरिजिनल' स्टार बताया. बिपाशा की तारीफ करते हुए मसाबा ने यह भी कहा कि उन्हें एक्ट्रेस की बॉडी पसंद है. उनके इस बयान को मृणाल ठाकुर पर तंज माना जा रहा है. चलिए जानते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है.  

बिपाशा के कवर पर फिदा हुईं मसाबा

एक्ट्रेस नीना गुप्ता की बेटी और फेमस फैशन डिजाइनर मसाबा गुप्ता ने बिपाशा बसु के लेटेस्ट कवर शूट की तस्वीर अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की. इसके साथ ही उन्होंने अपनी खुशी जाहिर करते हुए एक लंबा कैप्शन भी लिखा, जिसमें उन्होंने बिपाशा को इंडस्ट्री की आखिरी 'ओरिजिनल' स्टार बताया है.

---Advertisement---

आखिरी 'ओरिजिनल' स्टार...

मसाबा गुप्ता ने अपने कैप्शन में लिखा, 'बिपाशा को कवर पर देखकर मुझे बहुत खुशी हुई. देखिए, वो इंडस्ट्री की आखिरी 'ओरिजिनल' स्टार हैं. बिपाशा जैसी कोई दूसरी नहीं होगी क्योंकि आजकल सब कुछ एक जैसा ही है. बोरिंग, नीरस है, जो जरा भी आत्मविश्वास नहीं जगाते हैं.'

'मुझे आपके मसल्स...'

बिपाशा के खूबसूरत शरीर की तारीफ करते हुए मसाबा ने आगे लिखा, 'और @bipashabasu मुझे आपकी एथलेटिक बॉडी बहुत पसंद है. मुझे आपके मसल्स बहुत अच्छे लगते हैं और फिटनेस के जिस स्टैंडर्ड को आपने सेट किया है, उसकी वजह से मैं और मसल्स बनाना चाहती हूं. अगर किसी को यह फेमिनिन नहीं लगता तो कोई बात नहीं, यह बहुत अच्छा है. आपका स्वागत है, ताजी हवा का झोंका.'

---Advertisement---

क्या मसाबा ने मृणाल पर कसा तंज?

मसाबा गुप्ता के इस कमेंट ने फैंस के बीच हलचल मचा दी है, क्योंकि ऐसा लग रहा है कि वह एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर से जुड़े एक पुराने विवाद का जिक्र कर रही हैं. यह विवाद 2025 में तब सामने आया था, जब मृणाल का एक पुराना वीडियो ऑनलाइन वायरल होने लगा था.

मृणाल का पुराना वीडियो

इस वीडियो में मृणाल अपने को-एक्टर से बात करते हुए कहती नजर आई थीं, 'क्या तुम किसी ऐसी लड़की से शादी करना चाहते हो जो मर्दाना और ताकतवर हो? जाओ बिपाशा से शादी कर लो.' उन्होंने यह भी कहा था, 'सुनो, मैं बिपाशा से कहीं बेहतर हूं, ठीक है.' इसी वजह से मसाबा की हालिया टिप्पणी को सोशल मीडिया यूजर्स मृणाल ठाकुर पर कसा गया तंज मान रहे हैं.

---Advertisement---
First published on: Sep 07, 2026 08:29 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola