Monday, 7 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

Mirzapur The Movie Box Office Collection Day 3: रविवार को ‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने मचाया तहलका, 3 दिन में 100 करोड़ के पार हुआ कलेक्शन

Mirzapur The Movie Box Office Collection Day 3: एक्टर पंकज त्रिपाठी और अली फजल की फिल्म 'मिर्जापुर: द मूवी' ने अपने पहले वीकेंड में ही 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. चलिए जानते हैं कि फिल्म ने अब तक कितनी कमाई की है.

Mirzapur The Movie Box office Collection Day 2
Mirzapur The Movie Box office Collection Day 2

Mirzapur The Movie Box Office Collection Day 3: बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी, अली फजल और रवि किशन की गैंगस्टर एक्शन ड्रामा फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ इन दिनों सिनेमाघरों में धूम मचा रही है. फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुए आज पूरे 3 दिन हो गए हैं. जन्माष्टमी के खास मौके पर रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा रखा है. फिल्म को दर्शकों का काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. इस फिल्म ने अपने पहले वीकेंड में ही दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. वहीं, भारत में भी फिल्म की कमाई 100 करोड़ रुपये के बेहद करीब पहुंच गई है. चलिए आपको बताते हैं कि आखिर फिल्म ने अब तक कितने करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है.

‘मिर्जापुर: द मूवी’ की अब तक की कमाई

Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, गुरमीत सिंह के निर्देशन में बनी पंकज त्रिपाठी, अली फजल और रवि किशन की फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने तीसरे दिन 36 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है, जो दूसरे दिन की तुलना में 12.5 प्रतिशत अधिक है. फिल्म ने हिंदी भाषा में 35.75 करोड़ रुपये और तेलुगु भाषा में 25 लाख रुपये की कमाई की है. इसी के साथ फिल्म ने भारत में अब तक 93.75 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. वहीं, फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन अब तक 112.35 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.

---विज्ञापन---

फिल्म की टोटल ऑक्यूपेंसी

तीसरे दिन फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ के 11,135 शो चले, जिनकी टोटल ऑक्यूपेंसी 60.6 प्रतिशत रही. रिपोर्ट के अनुसार, रविवार सुबह के शो की शुरुआत ठीक-ठाक रही, लेकिन इसके बाद फिल्म की ऑक्यूपेंसी में बढ़त देखने को मिली. सुबह के शो में 37.92 प्रतिशत, दोपहर के शो में 75.23 प्रतिशत, शाम के शो में 80.31 प्रतिशत और रात के शो में 73.69 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी रही.

‘मिर्जापुर: द मूवी’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

घरेलू बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई करने वाली फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने वर्ल्डवाइड लेवल पर भी शानदार प्रदर्शन किया है. Sacnilk.com के मुताबिक, भारत में अब तक 93.75 करोड़ रुपये की कमाई करने वाली इस फिल्म ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 132.35 करोड़ रुपये का शानदार बिजनेस कर लिया है. फिल्म के पहले वीकेंड कलेक्शन को देखें तो यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है.

फिल्म की स्टार कास्ट

इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु, जितेंद्र कुमार, रवि किशन, सोनल चौहान, रसिका दुगल, श्वेता त्रिपाठी और श्रेया पिलगांवकर जैसे कलाकार लीड रोल में हैं.

---विज्ञापन---
First published on: Sep 07, 2026 07:05 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola