Monday, 31 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘मैं वापस आऊंगा’ की हसीना 40 की उम्र में बनेंगी मां, कश्मीरा ईरानी खास अंदाज में शेयर की गुड न्यूज

'मैं वापस आऊंगा' फिल्म ने दर्शकों से खूब प्यार बटोरा, फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की, इसी बीच फिल्म की एक्ट्रेस जिसने दिलजीत का खूब साथ निभाया, उस हसीना ने अपनी लाइफ की सबसे बड़ी खुशखबरी अपने फैंस के साथ शेयर की है. जिसपर फैंस उन्हें दिल खोलकर शुभकामनाएं दे रहे हैं.

Kashmira Irani Pregnancy: टीवी और फिल्मों की जानी-मानी एक्ट्रेस कश्मीरा ईरानी ने फैंस के साथ अपनी जिंदगी की सबसे बड़ी खुशखबरी शेयर की है. एक्ट्रेस जल्द ही मां बनने वाली हैं. कश्मीरा ने सोशल मीडिया पर एक खास तस्वीर के जरिए अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया है. 40 साल की उम्र में वह अपने पहले बच्चे का स्वागत करने जा रही हैं. उनकी इस गुड न्यूज के सामने आते ही फैंस और इंडस्ट्री के दोस्तों ने उन्हें बधाइयां देनी शुरू कर दी हैं.  

खास अंदाज में दी प्रेग्नेंसी की खबर

कश्मीरा ने इंस्टाग्राम पर एक कूल तस्वीर शेयर की, जिसमें 'मॉम-डैड' लिखा नजर आया. इस तस्वीर के साथ उन्होंने अपने नए स्टेटस का खुलासा किया. कैप्शन में उन्होंने लिखा कि यह उनका हालिया स्टेटस है और हैशटैग के साथ बच्चे के जल्द आने की जानकारी दी. एक्ट्रेस की इस पोस्ट के सामने आते ही उनका कमेंट सेक्शन बधाइयों से भर गया.

---Advertisement---

दोस्तों ने दीं खूब बधाइयां

कश्मीरा की प्रेग्नेंसी की खबर ने उनके परिवार के साथ-साथ दोस्तों और इंडस्ट्री के लोगों को भी खुश कर दिया है. एक्ट्रेस गौहर खान ने उन्हें बधाई देते हुए भगवान से मां और बच्चे की रक्षा करने की दुआ की. वहीं रिद्धिमा पंडित, दृष्टि धामी और सुलग्ना जैसे सितारों ने भी कश्मीरा की खुशी में शामिल होते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं.

कब रचाई थी शादी?

कश्मीरा ईरानी ने फरवरी 2024 में दिल्ली बेस्ड पायलट अक्षत सक्सेना के साथ शादी की थी. दोनों की मुलाकात कश्मीरा की बहन के जरिए हुई थी. पहली मुलाकात के बाद दोनों के बीच दोस्ती हुई और फिर यह रिश्ता प्यार में बदल गया. इसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया.

---Advertisement---

शादी की तस्वीरों ने बटोरी थीं सुर्खियां

कश्मीरा और अक्षत ने राजस्थान के रणथम्भौर में बेहद खूबसूरत और रॉयल अंदाज में शादी की थी. उनकी शादी में टीवी इंडस्ट्री के कई जाने-माने सितारे शामिल हुए थे. शादी की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर भी खूब सुर्खियां बटोरी थीं.

पायलट हैं कश्मीरा के पति

अक्षत सक्सेना पेशे से पायलट हैं, लेकिन अब वह एक्टिंग की दुनिया में भी कदम रख चुके हैं. हाल ही में वह 'ऑपरेशन सफेद सागर' में नजर आए थे. वहीं कश्मीरा ईरानी टीवी और फिल्मों में अपने काम के लिए पहचानी जाती हैं. वह 'अंबर धरा' जैसे सीरियल का हिस्सा रह चुकी हैं. हाल ही में वह इम्तियाज अली की फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' में दिलजीत दोसांझ के किरदार की गाइड के रूप में नजर आई थीं.  

---Advertisement---
First published on: Aug 31, 2026 12:08 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola