Sunday, 30 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

Nikki Tamboli ने दिया Arbaz Patel को धोखा? शादी की खबरों के बीच हुआ ब्रेकअप,खुद बताई चीटिंग की वजह !

एंटरटेनमेंट की दुनिया के चर्चित कपल निक्की तंबोली और अरबाज पटेल के रिश्ते को लेकर एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। सोशल मीडिया पर दोनों के ब्रेकअप की खबरें तेजी से वायरल हो रही हैं। इन अफवाहों की शुरुआत तब हुई, जब निक्की और अरबाज ने कथित तौर पर Instagram पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया।

Edited By : pooja.rajput | Updated: Aug 30, 2026 16:41
Share :
Arbaaz Patel

एंटरटेनमेंट की दुनिया के चर्चित कपल निक्की तंबोली और अरबाज पटेल के रिश्ते को लेकर एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। सोशल मीडिया पर दोनों के ब्रेकअप की खबरें तेजी से वायरल हो रही हैं। इन अफवाहों की शुरुआत तब हुई, जब निक्की और अरबाज ने कथित तौर पर Instagram पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया। इसके बाद दोनों के क्रिप्टिक पोस्ट ने इन चर्चाओं को और हवा दे दी। 29 अगस्त 2026 को निक्की ने अपनी Instagram स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें अफेयर की वजह किसी नए व्यक्ति का आकर्षण नहीं, बल्कि पुराने रिश्ते में किए गए वादों का सम्मान खत्म होना बताया गया। निक्की की इस पोस्ट को सोशल मीडिया यूजर्स अरबाज से जोड़कर देखने लगे। वहीं, निक्की के बाद अरबाज पटेल ने भी अपनी Instagram स्टोरी पर धोखे और बेवफाई से जुड़ा एक क्रिप्टिक नोट शेयर किया। उन्होंने लिखा कि अपने पार्टनर को धोखा देकर फिर उसकी आंखों में आंखें डालकर प्यार का इजहार करना बेइज्जती की हद है। इसके बाद दोनों के बीच कथित अनबन और चीटिंग की अटकलें तेज हो गईं।हालांकि, अहम बात यह है कि निक्की या अरबाज में से किसी ने भी अब तक अपने ब्रेकअप की खबरों पर आधिकारिक तौर पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। करीब दो साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे इस कपल ने अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी रोमांटिक तस्वीरों से फैंस का ध्यान खींचा है। दोनों शादी और जिंदगीभर साथ रहने की बातें भी कर चुके हैं। ऐसे में फैंस अब उनके रिश्ते की सच्चाई सामने आने का इंतजार कर रहे हैं।

First published on: Aug 30, 2026 04:41 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola