मशहूर रेसलर और WWE स्टार द ग्रेट खली को लेकर चौंकाने वाली खबर सामने आई है। शनिवार, 29 अगस्त को पंजाब से सोनीपत जाते वक्त उनकी गाड़ी पानीपत टोल प्लाजा के पास हादसे का शिकार हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और खली की गाड़ी को काफी नुकसान पहुंचा। हादसे के बाद की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिनमें गाड़ी की क्षतिग्रस्त हालत साफ नजर आ रही है। हालांकि, राहत की बात यह है कि द ग्रेट खली इस हादसे में बाल-बाल बच गए। उन्हें किसी गंभीर चोट की जानकारी सामने नहीं आई है और वह सुरक्षित बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद खली ने क्षतिग्रस्त गाड़ी को वहीं छोड़ दिया और दूसरी गाड़ी की मदद से सोनीपत की ओर अपना सफर जारी रखा। फिलहाल दुर्घटना की असली वजह सामने नहीं आई है। यह भी स्पष्ट नहीं है कि उनकी गाड़ी किसी दूसरी गाड़ी से टकराई थी या हादसा किसी अन्य कारण से हुआ। द ग्रेट खली का असली नाम दलीप सिंह राणा है। हिमाचल प्रदेश से आने वाले खली ने WWE में अपनी दमदार पहचान बनाई और दुनियाभर में लोकप्रियता हासिल की। उनके एक्सीडेंट की खबर से फैंस चिंतित हो गए थे, लेकिन उनके सुरक्षित होने की खबर से सभी ने राहत की सांस ली।
---विज्ञापन---
The Great Khali का हुआ एक्सीडेंट, बीच सफर से लौटते वक्त हुआ बड़ा हादसा! अब कैसे है हालत? जानिए मामला
मशहूर रेसलर और WWE स्टार द ग्रेट खली को लेकर चौंकाने वाली खबर सामने आई है। शनिवार, 29 अगस्त को पंजाब से सोनीपत जाते वक्त उनकी गाड़ी पानीपत टोल प्लाजा के पास हादसे का शिकार हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और खली की गाड़ी को काफी नुकसान पहुंचा।
First published on: Aug 30, 2026 04:22 PM
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.
Sponsored Links by Taboola