Monday, 31 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

पापा गोविंदा और मम्मी सुनीता के विवाद के बीच बेटी टीना ने मनाया रक्षाबंधन, कजिन कृष्णा अभिषेक और आरती सिंह संग तस्वीरें वायरल

Tina Ahuja Celebrate Rakshabandhan: बॉलीवुड एक्ट्रेस और सुपरस्टार गोविंदा की बेटी टीना आहूजा ने पापा गोविंदा और मम्मी सुनीता के चल रहे विवाद के बीच घर पर धूमधाम से रक्षाबंधन का त्योहार मनाया.

Tina Ahuja Celebrate Raksha Bandhan: बॉलीवुड सुपरस्टार गोविंदा का परिवार इन दिनों अपने पारिवारिक कलह और विवाद की वजह से सुर्खियो में है. इन दिनों गोविंदा और सुनीता अहूजा का विवाद खबरों की हेडलाइन बना हुआ है. इस बीच गोविंदा और सुनीता की बेटी टीना आहूजा ने घर पर धूमधाम से रक्षाबंधन का त्योहार मनाया. टीना आहूजा ने अपनी कजिन बहन आरती सिंह, भाइयों यशवर्धन आहूजा और कृष्णा अभिषेक के साथ रक्षाबंधन को सेलिब्रेट किया है. हाल ही में उन्होंने इस सेलिब्रेशन की तस्वीरें और वीडियो को शेयर किया है, जो इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. चलिए देखते हैं कि तस्वीरों में क्या कुछ खास है.

टीना आहूजा ने मनाया जन्मदिन

सुपरस्टार गोविंदा की बेटी टीना आहूजा और बेटे यशवर्धन आहूजा ने अपने कजिन भाई-बहन एक्टर कृष्णा अभिषेक और आरती सिंह के साथ रक्षाबंधन का त्योहार मनाया. जिसकी तस्वीरें हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है. इन तस्वीरों में टीना और आरती अपने भाइयों कृष्णा और यशवर्धन को राखी बांधती और उन्हें तिलक लगाती नजर आ रही है. इसके अलावा कुछ तस्वीरों में टीना और आरती अपने भाइयों कृष्णा और यशवर्धन के साथ मस्ती करती नजर आ रही हैं. वायरल तस्वीरों में टीना की मां सुनीता आहूजा भी नजर आ रही हैं. लेकिन इस पोस्ट की किसी तस्वीर में गोविंदा नजर नहीं आ रहे हैं.

---विज्ञापन---

रक्षाबंधन सेलिब्रेशन की तस्वीरें वायरल

रक्षाबंधन सेलिब्रेशन की तस्वीरों को शेयर करते हुए टीना ने एक छोटा और प्यारा सा कैप्शन दिया, जिसमें उन्होंने लिखा, ‘हमारी वाली राखी का जश्न! #latergram #rakhi.’ इन तस्वीरों में सभी कैजुअल लुक में नजर आ रहे हैं. जहां टीना ने पीले रंग का सूट पहना है. वहीं, आरती ने लाल रंग का सूट पहना है. इस दौरान उनके दोनों भाई अभिषेक और यशवर्धन भी कैजुअल लुक में नजर आ रहे हैं.

सुनीता और गोविंदा का विवाद

बता दें कि कुछ समय पहले सुनीता के आरोप लगाने के बाद गोविंदा अपनी अपकमिंग फिल्म की को-स्टार कोमल रानी स्वर्णकार के साथ एयरपोर्ट पर नजर आए थे. इसके बाद सुनीता अपने बेटे यशवर्धन के साथ मुंबई के एक फैमिली कोर्ट के बाहर दिखाई दी. खबरों के अनुसार, सुनीता ने साल 2024 में गोविंदा पर क्रूरता और धोखा देने का आरोप लगाते हुए तलाक की याचिका दायर की थी. हालांकि, गोविंदा के मैनेजर के अनुसार, सुनीता ने बाद में ये याचिका वापस ले ली थी.

First published on: Aug 31, 2026 12:11 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola