Sunday, 30 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

Kuku Kohli के प्रेयर मीट में उमड़ा Bollywood, Aruna Irani को मिला सहारा, सितारों ने दी श्रद्धांजलि

दिग्गज फिल्ममेकर कुकू कोहली के निधन के बाद 29 अगस्त को मुंबई के अंधेरी वेस्ट स्थित सेलिब्रेशन स्पोर्ट्स क्लब में उनकी प्रेयर मीट आयोजित की गई। इस दौरान फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई सितारे उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि देने पहुंचे। प्रेयर मीट में कुकू कोहली की पत्नी और दिग्गज एक्ट्रेस अरुणा ईरानी बेहद भावुक नजर आईं।

Edited By : pooja.rajput | Updated: Aug 30, 2026 13:08
Share :
Kuku Kohli

दिग्गज फिल्ममेकर कुकू कोहली के निधन के बाद 29 अगस्त को मुंबई के अंधेरी वेस्ट स्थित सेलिब्रेशन स्पोर्ट्स क्लब में उनकी प्रेयर मीट आयोजित की गई। इस दौरान फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई सितारे उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि देने पहुंचे। प्रेयर मीट में कुकू कोहली की पत्नी और दिग्गज एक्ट्रेस अरुणा ईरानी बेहद भावुक नजर आईं। पति को खोने का दर्द उनके चेहरे पर साफ दिखाई दे रहा था और उनकी आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। परिवार के सदस्य लगातार उन्हें संभालते दिखाई दिए। अरुणा ईरानी के भाई आदि ईरानी भी इस मुश्किल वक्त में अपनी बहन के साथ खड़े रहे और उनका हाथ थामकर उन्हें हिम्मत देते नजर आए। वहीं एक भावुक पल तब देखने को मिला जब अनिल कपूर अरुणा ईरानी के पास पहुंचे। उन्होंने उनका हाथ थामा, उनसे बातचीत की और उन्हें संभालने की कोशिश की। कुकू कोहली को श्रद्धांजलि देने विक्की कौशल और कैटरीना कैफ भी पहुंचे। उनके साथ विक्की के पिता और मशहूर स्टंट डायरेक्टर शाम कौशल भी नजर आए। प्रेयर मीट से बाहर निकलते वक्त शाम कौशल ने दोनों को पैपराजी की भीड़ से सुरक्षित गाड़ी तक पहुंचाया। इस दौरान विक्की कौशल ने अपने पिता के पैर छूकर आशीर्वाद भी लिया। इसके अलावा आशा पारेख, पूनम ढिल्लों, जैकी श्रॉफ, अनुपम खेर, मुमताज, चंकी पांडे, राजपाल यादव, किरण कुमार, बोनी कपूर और अशोक पंडित समेत कई सितारे पहुंचे। बता दें कि कुकू कोहली ने ‘फूल और कांटे’ से अजय देवगन को लॉन्च किया था। उन्होंने ‘सुहाग’, ‘हकीकत’, ‘अनाड़ी नंबर 1’ और ‘ये दिल आशिकाना’ जैसी फिल्मों का निर्देशन भी किया।

First published on: Aug 30, 2026 01:08 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola