Sunday, 30 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

खौफ में जी रहे Amitabh Bachchan! क्यों चिंता में Aishwarya Rai के ससुर ? क्या है पूरा माजरा ?

अमिताभ बच्चन इन दिनों किसी पर्सनल टेंशन की वजह से नहीं, बल्कि नेपाल में आई भीषण बाढ़ की तबाही को देखकर चिंतित हैं। नेपाल-चीन बॉर्डर से लगे पहाड़ी इलाकों में अचानक आई बाढ़ ने भारी नुकसान पहुंचाया है। तेज पानी के बहाव से कई घर, सड़कें और पुल प्रभावित हुए हैं।

Edited By : pooja.rajput | Updated: Aug 30, 2026 16:27
Share :
Amitabh Bachchan

अमिताभ बच्चन इन दिनों किसी पर्सनल टेंशन की वजह से नहीं, बल्कि नेपाल में आई भीषण बाढ़ की तबाही को देखकर चिंतित हैं। नेपाल-चीन बॉर्डर से लगे पहाड़ी इलाकों में अचानक आई बाढ़ ने भारी नुकसान पहुंचाया है। तेज पानी के बहाव से कई घर, सड़कें और पुल प्रभावित हुए हैं। बड़ी संख्या में लोगों के मारे जाने और लापता होने की खबरों ने हर किसी को झकझोर दिया है। रक्षाबंधन के मौके पर फैंस को शुभकामनाएं देने के बाद अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में नेपाल की इस त्रासदी का जिक्र किया। उन्होंने प्राकृतिक आपदा पर चिंता जताते हुए प्रभावित लोगों के लिए प्रार्थना की। बिग बी ने लिखा कि नेपाल में बाढ़ से हुई तबाही को देखना बेहद मुश्किल है और ऐसे समय में इंसान को ईश्वर की शक्ति की जरूरत होती है।बताया जा रहा है कि इस आपदा में मौत का आंकड़ा 626 तक पहुंच गया है, जबकि हजारों लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। रेस्क्यू टीमें प्रभावित इलाकों में लगातार राहत और बचाव अभियान चला रही हैं। भारत ने भी नेपाल की मदद के लिए राहत और बचाव टीम भेजी है। अमिताभ बच्चन के अलावा संजय दत्त और फरहान अख्तर समेत कई बॉलीवुड सितारों ने भी इस त्रासदी पर दुख जताया है। यानी बिग बी की चिंता किसी निजी परेशानी को लेकर नहीं, बल्कि नेपाल में आई इस भयानक प्राकृतिक आपदा और उससे प्रभावित लोगों को लेकर है।

First published on: Aug 30, 2026 04:27 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola