Sunday, 30 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

Kuku Kohli की प्रेयर मीट में टूटीं Aruna Irani, आंखों से छलका दर्द..Anil Kapoor ने मां की तरह संभाला

बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर कुकू कोहली का 25 अगस्त को 77 साल की उम्र में कार्डियक अरेस्ट के चलते निधन हो गया। उनके निधन से परिवार के साथ-साथ पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। शनिवार, 29 अगस्त को मुंबई के अंधेरी वेस्ट स्थित स्पोर्ट्स क्लब में उनकी प्रेयर मीट आयोजित की गई, जिसमें बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचीं।

Edited By : Yasmeen Sheikh | Updated: Aug 30, 2026 13:09
Share :
Kuku Kohli

बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर कुकू कोहली का 25 अगस्त को 77 साल की उम्र में कार्डियक अरेस्ट के चलते निधन हो गया। उनके निधन से परिवार के साथ-साथ पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। शनिवार, 29 अगस्त को मुंबई के अंधेरी वेस्ट स्थित स्पोर्ट्स क्लब में उनकी प्रेयर मीट आयोजित की गई, जिसमें बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचीं। प्रेयर मीट के दौरान सबसे भावुक पल तब देखने को मिला, जब कुकू कोहली की पत्नी और अभिनेत्री अरुणा ईरानी खुद को संभाल नहीं पाईं और रो पड़ीं। पति को खोने का गम उनके चेहरे और आंखों में साफ नजर आया। करीबी रिश्तेदार और दोस्त लगातार उन्हें संभालते और हिम्मत देते दिखाई दिए। इस दौरान अनिल कपूर भी अरुणा ईरानी के पास बैठकर उन्हें ढांढस बंधाते नजर आए। दोनों के बीच पुराना और खास रिश्ता है। अरुणा ईरानी और अनिल कपूर ने ‘बेटा’, ‘लाडला’, ‘तेजाब’, ‘बुलंदी’ और ‘इंतकाम’ जैसी फिल्मों में साथ काम किया है। कुकू कोहली की प्रेयर मीट में आशा पारेख, बोनी कपूर, कटरीना कैफ और विक्की कौशल समेत कई सितारे पहुंचे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, तबीयत बिगड़ने के बाद कुकू कोहली को अस्पताल ले जाया गया था, जहां उनकी एंजियोप्लास्टी हुई। शुरुआत में हालत स्थिर थी, लेकिन बाद में कार्डियक अरेस्ट के कारण उनका निधन हो गया।

First published on: Aug 30, 2026 01:09 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola