Monday, 31 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘राका’ में अल्लू अर्जुन का ट्रिपल रोल, दीपिका-रश्मिका समेत 7 एक्ट्रेसेस की होगी एंट्री, मेकर्स ने शेयर किया ये बड़ा अपडेट

अल्लू अर्जुन अपनी अपकमिंग फिल्म 'राका' को लेकर लगातार चर्चा में हैं. हाल में मेकर्स ने फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट शेयर किया है, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट हाई कर दी है.

raaka allu arjun
'राका' में अल्लू अर्जुन का ट्रिपल रोल, तो इन 7 एक्ट्रेसेस की होगी एंट्री

साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की अगली फिल्म को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त बज बना हुआ है. ‘पुष्पा’ की सफलता के बाद अल्लू अर्जुन अब डायरेक्टर एटली के साथ बड़े बजट की साइंस फिक्शन एक्शन ड्रामा फिल्म ‘राका’ में नजर आने वाले हैं. मेकर्स फिल्म को लेकर एक के बाद एक कई अपडेट फैंस के साथ शेयर कर रहे हैं. हाल ही में फिल्म को लेकर सबसे बड़ा अपडेट अल्लू अर्जुन के किरदार को लेकर सामने आया है.

ट्रिपल रोल में दिखेंगे अल्लू अर्जुन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘राका’ में अल्लू अर्जुन पहली बार तीन अलग-अलग किरदार निभाते नजर आ सकते हैं. बताया जा रहा है कि उनका एक किरदार दिव्य योद्धा का होगा, जबकि दूसरा किरदार ग्रे शेड वाला होगा. तीसरे किरदार को लेकर मेकर्स ने फिलहाल सस्पेंस बनाए रखा है. ऐसे में फिल्म में अल्लू अर्जुन के तीनों अवतार देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं.

---विज्ञापन---

दीपिका और रश्मिका का भी दमदार रोल

फिल्म में सिर्फ अल्लू अर्जुन का किरदार ही खास नहीं है, बल्कि फीमेल स्टारकास्ट भी काफी बड़ी बताई जा रही है. रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म में करीब सात एक्ट्रेसेस नजर आएंगी. इनमें दीपिका पादुकोण, रश्मिका मंदाना और जाह्नवी कपूर जैसी बड़ी स्टार्स शामिल हैं.

बताया जा रहा है कि दीपिका फिल्म में वैदिक काल की एक गर्भवती महिला का किरदार निभा रही हैं. उनके किरदार को कहानी का अहम हिस्सा माना जा रहा है. वहीं रश्मिका मंदाना उनकी रक्षक के रूप में नजर आएंगी और उनकी जान बचाने की कोशिश करती दिखेंगी.

---विज्ञापन---

आदिवासी लुक में दिखेंगी जाह्नवी

जाह्नवी कपूर भी ‘राका’ में एक अलग अंदाज में नजर आने वाली हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार, उनका किरदार एक आदिवासी लड़की का होगा. इसके अलावा मलयालम एक्ट्रेस ऐश्वर्या लक्ष्मी भी फिल्म का हिस्सा हैं और उनके किरदार में ग्रे शेड्स देखने को मिल सकते हैं.

फिल्म की कहानी तीन अलग-अलग टाइमलाइन में आगे बढ़ने की खबर है. इसमें खतरनाक जंगली जानवरों, रहस्यमयी जीवों और अलग-अलग प्रजातियों की भी झलक देखने को मिल सकती है.

---विज्ञापन---

सितंबर से शुरू होगा बड़ा एक्शन शेड्यूल

मेकर्स सितंबर से हैदराबाद की रामोजी फिल्म सिटी में फिल्म का बड़ा शूटिंग शेड्यूल शुरू करने की तैयारी में हैं. इसके लिए एक विशाल सेट तैयार किया जा रहा है. इसी शेड्यूल में फिल्म के इंटरवल ब्लॉक के अहम एक्शन सीन्स शूट किए जाने की खबर है. इन सीन्स में अल्लू अर्जुन के साथ रश्मिका मंदाना और ऐश्वर्या लक्ष्मी भी नजर आ सकती हैं.

शाहरुख खान के कैमियो की चर्चा

‘राका’ की स्टारकास्ट में मृणाल ठाकुर, राम्या कृष्णन, फेमिना जॉर्ज, नायला ग्रेवाल, योगी बाबू और जिम सर्भ के नाम भी सामने आए हैं. विजय सेतुपति के फिल्म से जुड़ने की भी चर्चा है. वहीं सबसे बड़ा सरप्राइज शाहरुख खान का संभावित कैमियो हो सकता है. हालांकि, शाहरुख या फिल्म की पूरी स्टारकास्ट को लेकर मेकर्स की ओर से अभी आधिकारिक ऐलान नहीं की गई है.

---विज्ञापन---
First published on: Aug 31, 2026 09:29 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola