Sunday, 30 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

रेसलर द ग्रेट खली का हुआ एक्सीडेंट! पंजाब से सोनीपत जाते वक्त हादसा, बाल-बाल बचे WWE स्टार

WWE Star The Great Khal Meets Car Accident: द ग्रेट खली की गाड़ी का शनिवार को पानीपत टोल प्लाजा के पास एक्सीडेंट हो गया है. इस सड़क हादसे के वक्त खली कार में ही मौजूद थे.

WWE Star The Great Khali Car Accident: WWE स्टार रेसलर द ग्रेट खली के साथ एक बड़ा हादसा हो गया है. दरअसल, खली की गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया है. सड़क हादसा इतना जबरदस्त था कि उनकी कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है. बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त द ग्रेट खली कार में ही मौजूद थे. हालांकि, गनीमत रही कि इस दुर्घटना में वह बाल-बाल बच गए. जानकारी के अनुसार, खली को किसी भी तरह की गंभीर चोट नहीं आई है. उनके साथ यह हादसा शनिवार को पानीपत टोल प्लाजा के पास हुआ. चलिए, पूरी घटना के बारे में विस्तार से बताते हैं.

पानीपत टोल प्लाजा के पास हुआ हादसा

रिपोर्ट के अनुसार, द ग्रेट खली के साथ यह हादसा उस वक्त हुआ, जब वह पंजाब से सोनीपत जा रहे थे. इसी दौरान पानीपत टोल प्लाजा के पास उनकी गाड़ी हादसे का शिकार हो गई. बताया जा रहा है कि उनकी कार दूसरी कार से जाकर भिड़ गई. हादसे में खली की गाड़ी को काफी नुकसान पहुंचा है. हालांकि, अभी तक दुर्घटना की वजह सामने नहीं आई है. राहत की बात यह है कि इस हादसे में द ग्रेट खली को कोई बड़ी चोट नहीं आई है. फिलहाल हादसे से जुड़ी पूरी जानकारी सामने आना बाकी है.

---विज्ञापन---

हादसे के बाद की तस्वीरें

इस हादसे के बाद की कई वीडियो और तस्वीरें सामने आई हैं, जो इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. वायरल तस्वीरों में हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुटी हुई दिखाई दे रही है. इन तस्वीरों में खली भी लोगों के बीच खड़े नजर आ रहे हैं. इससे साफ है कि वह इस हादसे में बाल-बाल बच गए.

फैंस के बीच बढ़ी चिंता

बताया जा रहा है कि हादसे के बाद द ग्रेट खली अपनी क्षतिग्रस्त गाड़ी को वहीं छोड़कर दूसरी गाड़ी से सोनीपत के लिए रवाना हो गए. उन्होंने आगे का सफर दूसरी गाड़ी से पूरा किया. हादसे की खबर सामने आने के बाद खली के फैंस के बीच चिंता बढ़ गई. हालांकि, उनके सुरक्षित होने की खबर से फैंस ने राहत की सांस ली. इस हादसे में खली के अलावा किसी अन्य व्यक्ति के घायल होने की भी कोई जानकारी सामने नहीं आई है.

First published on: Aug 30, 2026 09:35 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola