Sunday, 30 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

45 मिनट इंतजार…फिर ठोकी कार, Rajat Dalal का नया लफड़ा वायरल, कैमरे में कैद पूरा कलेश !

बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट और यूट्यूबर रजत दलाल एक बार फिर विवादों में हैं। इस बार मामला फरीदाबाद के एक पार्किंग एरिया से जुड़ा बताया जा रहा है, जहां रजत दलाल की थार का एक दूसरी गाड़ी से टक्कर मारते हुए वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

Edited By : pooja.rajput | Updated: Aug 30, 2026 16:49
Share :
Rajat Dalal

बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट और यूट्यूबर रजत दलाल एक बार फिर विवादों में हैं। इस बार मामला फरीदाबाद के एक पार्किंग एरिया से जुड़ा बताया जा रहा है, जहां रजत दलाल की थार का एक दूसरी गाड़ी से टक्कर मारते हुए वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। वायरल तस्वीरों में रजत अपनी थार से सामने खड़ी गाड़ी को टक्कर मारकर रास्ता बनाते नजर आ रहे हैं। इस पूरे मामले पर रजत दलाल ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी सफाई भी दी है। उनका दावा है कि उनकी पार्किंग के आसपास अक्सर लोग अपनी गाड़ियां इस तरह खड़ी करके चले जाते हैं कि उनकी गाड़ी निकालने की जगह नहीं बचती। रजत के मुताबिक, वह सामने खड़ी गाड़ी के मालिक का करीब 45-50 मिनट तक इंतजार करते रहे, लेकिन जब काफी देर तक गाड़ी का मालिक नहीं आया तो उन्होंने अपनी थार निकालने के लिए सामने खड़ी गाड़ी को टक्कर मारकर रास्ता बनाने का फैसला किया। रजत ने यह भी कहा कि गाड़ियों पर कोई कॉन्टैक्ट नंबर नहीं था, जिससे उनके मालिक से संपर्क किया जा सके। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पुरानी तारीखों के कुछ वीडियो भी शेयर किए, जिनमें कथित तौर पर उनकी गाड़ी को दूसरी गाड़ियों से ब्लॉक किया हुआ देखा जा सकता है। रजत ने साफ किया कि यह कोई प्रमोशनल या स्क्रिप्टेड वीडियो नहीं है। उन्होंने कहा कि हर चीज की एक लिमिट होती है।

First published on: Aug 30, 2026 04:49 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola