Tuesday, 23 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

रणबीर-आलिया की फिल्म की शूटिंग के बीच बड़ा हादसा, सेट पर हुई वर्कर की मौत; अब भंसाली प्रोडक्शंस देगा मुआवजा

---विज्ञापन---

संजय लीला भंसाली की मच-अवेटेड फिल्म 'लव एंड वॉर' को लेकर एक बहुत ही दुखद खबर सामने आई है. रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल स्टारर इस फिल्म के सेट पर एक बड़ा हादसा हो गया है. फिल्म की शूटिंग के दौरान सेट पर काम करने वाले एक वर्कर की असमय मौत हो गई है. इस घटना के बाद से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है और मजदूरों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर बड़े सवाल खड़े होने लगे हैं.

सेट पर हुआ बहुत बड़ा हादसा

फिल्म स्टूडियो सेटिंग एंड एलाइड मज़दूर यूनियन के मुताबिक, 17 जून 2026 को सुबह करीब 3 बजे मुंबई के गोरेगांव ईस्ट में रॉयल पंप स्टूडियो में यह हादसा हुआ. यहां फिल्म के सेट पर काम कर रहे 42 साल के कारपेंटर चंद्रधारी यादव की अचानक मौत हो गई. शुरुआती जानकारी में मौत की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है, लेकिन असल वजह का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा.

---Advertisement---

भंसाली प्रोडक्शन देगा भारी मुआवजा

मृतक चंद्रधारी यादव के परिवार में उनकी पत्नी और दो बेटियां हैं. इस दुखद घटना के बाद 'फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज' (FWICE) और मजदूर यूनियन ने मिलकर फिल्म के मेकर्स से संपर्क किया. खबरों के अनुसार, भंसाली प्रोडक्शंस ने मानवीय आधार पर यादव के परिवार को आर्थिक मदद के तौर पर ₹40 लाख का मुआवजा देने की पेशकश की है.

वर्करों की जान है सबसे कीमती

FWICE के प्रेसिडेंट बी.एन. तिवारी ने इस मामले पर सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि आर्थिक मुआवजे के अलावा हमने प्रोड्यूसर से बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाने का भी अनुरोध किया है. उन्होंने कहा कि अक्सर वर्करों से तय समय से ज्यादा काम कराया जाता है, जिससे वे थक जाते हैं. फिल्म या प्रोड्यूसर कितना भी बड़ा हो, किसी भी वर्कर की जान जोखिम में नहीं डाली जा सकती.

---Advertisement---

पत्नी को नौकरी देने की मांग

यूनियन के जनरल सेक्रेटरी अशोक दुबे ने बताया कि चंद्रधारी पिछले तीन दिनों से लगातार सेट पर काम कर रहे थे. घटना के दिन वे सुबह 7 बजे से रात 3 बजे तक ड्यूटी पर थे. बिजली का झटका लगने के तुरंत बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. यूनियन ने भंसाली को पत्र लिखकर मृतक की पत्नी को प्रोडक्शन हाउस में नौकरी देने की मांग भी की है.

फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ी

इस बड़े हादसे को लेकर भंसाली प्रोडक्शन हाउस की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक लिखित बयान जारी नहीं किया गया है. इस बीच फिल्म से पूरा एक और बड़ा अपडेट सामने आया है कि लगातार हो रही देरी और इस हादसे के बाद अब फिल्म की रिलीज को आगे बढ़ा दिया गया है. यह फिल्म अब जनवरी 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

---Advertisement---
First published on: Jun 22, 2026 08:22 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola