---विज्ञापन---
Dhurandhar से भी आगे निकली सिर्फ 2 करोड़ में बनी ये फिल्म, कमाया 2500% मुनाफा
सिनेमाघरों में इन दिनों एक ऐसी फिल्म लगी हुई है, जो कि बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. महज 2 करोड़ में बनी इस फिल्म ने भारत में ग्रॉस कलेक्शन 100 करोड़ से ज्यादा कर लिया है. यह 2026 की सबसे बड़ी हिट साबित हुई है.
‘धुरंधर’ साल 2025 की सबसे बड़ी हिट साबित हुई. वहीं, इस फिल्म का सीक्वल ‘धुरंधर 2’ मार्च 2026 में रिलीज हुआ था. ‘धुरंधर 2’ भी साल 2026 की सबसे बड़ी हिट साबित हुई. इस फिल्म ने दुनिया भर में 1,800 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार किया है. वहीं, दोनों पार्ट को मिलाकर फिल्म की कुल कमाई 3,200 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गई है. हालांकि, इस साल एक और फिल्म रिलीज हुई है, जो महज 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी है. इस फिल्म ने 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार कर लिया है और 2026 की स्लीपर हिट साबित हुई है. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में.
हनुमान अंश में नजर आए ये कलाकार
दरअसल, हम बात कर रहे हैं फिल्म ‘हनुमान अंश’ की, जो 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित इस फिल्म का निर्देशन विशाल चतुर्वेदी ने किया है. फिल्म में शोभिवान सत्या अहम भूमिका में नजर आए हैं. उन्होंने इस फिल्म में नीम करोली बाबा का किरदार निभाया है. इसके अलावा फिल्म में विहान शेडगे, चंदन के आनंद, पूर्णिमा तिवारी, अनिल रस्तोगी और गुलशन पांडे जैसे कलाकार नजर आए हैं.
वर्ड ऑफ माउथ का हनुमान अंश पर पड़ा असर, बनी हिट
फिल्म वैसे तो करीब एक महीने पहले सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, लेकिन अचानक से अब इसे लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है. फिल्म लगातार बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है. इतना ही नहीं, इस फिल्म ने सिर्फ 30 दिनों में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. फिल्म के इस आंकड़े तक पहुंचने की वजह सोशल मीडिया पर मिल रहे जबरदस्त रिस्पॉन्स को बताया जा रहा है. वर्ड ऑफ माउथ के कारण फिल्म की कमाई में अचानक बढ़ोतरी देखने को मिली है और अब यह लगातार करोड़ों का कारोबार कर रही है.
अचानक बढ़ी हनुमान अंश की कमाई
महज 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म को शुरुआत में दर्शकों का कोई खास रिस्पॉन्स नहीं मिला था. इतना ही नहीं फिल्म के शोज भी कम कर दिए गए थे. फिल्म ने अपने पहले हफ्ते में सिर्फ 1.08 करोड़ रुपये का कारोबार किया था. वहीं, दूसरे हफ्ते में इसकी कमाई सिर्फ 40 लाख रुपये रही। लेकिन तीसरे हफ्ते में अचानक इसकी कमाई में बढ़ोतरी हुई. फिल्म ने तीसरे हफ्ते में 10.40 करोड़ रुपये का कारोबार किया और चौथे हफ्ते में इसकी कमाई 61 करोड़ रुपये तक पहुंच गई. वहीं, पांचवें हफ्ते की भी शुरुआत हो गई है और इस हफ्ते के सिर्फ दो दिनों में फिल्म ने 26.50 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है.
100 करोड़ के पार हुई हनुमान अंश
फिल्म की कमाई 30 दिनों में 99.38 करोड़ रुपये पहुंच गई है, जबकि भारत में इसका ग्रॉस कलेक्शन 117.40 करोड़ रुपये हो गया है. वहीं, जिस तरह से फिल्म कमाई कर रही है और इसे दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है, उससे उम्मीद की जा रही है कि आज रविवार को यह भारत में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लेगी. फिल्म ने 30 दिनों में 2500 प्रतिशत से ज्यादा का मुनाफा कमा लिया है.
नीम करोली बाबा पर आधारित है फिल्म
फिल्म की कहानी की बात करें तो यह नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित है, जिन्हें भगवान हनुमान का अंश माना जाता है. फिल्म में नीम करोली बाबा के बचपन से लेकर उनकी शादी और आध्यात्मिक सफर तक की कहानी दिखाई गई है. फिल्म में उनके विचारों और चमत्कारों का भी बखूबी जिक्र किया गया है. यह फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आ रही है.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.