---विज्ञापन---
FWICE के पंगे से बचने के लिए Ranveer Singh ने उठाया बड़ा कदम? अब मुंबई छोड़ इस शहर में होगी ‘प्रलय’ की शूटिंग!
Ranveer Singh Pralay Shooting Location: फिल्म 'डॉन 3' (Don 3) विवाद के बाद फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉयीज (FWICE) द्वारा अभिनेता रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के खिलाफ जारी किए गए 'नॉन-कोऑपरेशन' (असहयोग) के आदेश ने पूरी फिल्म इंडस्ट्री में खलबली मचा दी है. इस आदेश के बाद रणवीर के आने वाले प्रोजेक्ट्स पर काले बादल मंडराने लगे थे, लेकिन अब खबर आ रही है कि मेकर्स ने इस पंगे से बचने का एक बड़ा और प्रैक्टिकल रास्ता निकाल लिया है. रणवीर की अगली हाई-बजट फिल्म 'प्रलय' (Pralay) की शूटिंग को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है, जिसके मुताबिक फिल्म का सेट अब मुंबई के बजाय किसी दूसरे शहर में शिफ्ट किया जा सकता है.
क्यों पड़ रहा है शूटिंग शिफ्ट करने का दबाव?
FWICE के अंतर्गत मुंबई की 34 वेंडर एसोसिएशन आती हैं. अगर प्रलय की शूटिंग मुंबई में होती है, तो संगठन के नियमों के कारण मेकर्स को लोकल टेक्नीशियंस, लाइटमैन और जूनियर आर्टिस्ट्स मिलने में भारी दिक्कत आएगी. इस पंगे से बचने का सबसे आसान तरीका यही है कि शूटिंग को महाराष्ट्र से बाहर ऐसे राज्यों में ले जाया जाए, जहाँ FWICE का आदेश लागू नहीं होता.
हैदराबाद या नोएडा बन सकते हैं नए ठिकाने
फिल्म गलियारों में चल रही चर्चाओं के मुताबिक, मेकर्स फिल्म को हैदराबाद या नोएडा शिफ्ट करने की प्लानिंग कर रहे हैं. खासकर हैदराबाद की 'रामोजी फिल्म सिटी' में हॉलीवुड और बॉलीवुड स्तर की वर्ल्ड-क्लास प्रोडक्शन सुविधाएं मौजूद हैं. यहां शूटिंग करने से फिल्म बिना किसी रुकावट के पूरी हो सकेगी.
डायरेक्टर संजय गुप्ता ने जताई गहरी चिंता
मशहूर फिल्ममेकर संजय गुप्ता ने इस फैसले पर दुख जताते हुए मुंबई के दिहाड़ी मजदूरों के हक में आवाज उठाई है. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, "एक बड़े स्टार की फिल्म के सेट पर 300 से 500 दिहाड़ी मजदूर काम करते हैं. हीरो पर बैन लगाकर आप स्टार को नहीं, बल्कि उन गरीब वर्कर्स की रोजी-रोटी रोक रहे हैं जो इस फिल्म पर आश्रित थे. अगर शूटिंग मुंबई से बाहर गई, तो इन सैकड़ों परिवारों का क्या होगा?"
हंसल मेहता और जय मेहता का बड़ा प्रोजेक्ट
बता दें कि फिल्म 'प्रलय' दुनिया के खत्म होने की कगार पर आधारित एक बेहद भव्य जॉम्बी थ्रिलर (Zombie Thriller) फिल्म है. इस फिल्म को नेशनल अवॉर्ड विनर डायरेक्टर हंसल मेहता प्रोड्यूस कर रहे हैं, जबकि उनके बेटे जय मेहता (जो 'स्कैम 1992' और 'लुटेरे' जैसी सीरीज डायरेक्ट कर चुके हैं) इसके जरिए बड़े पर्दे पर बतौर डायरेक्टर डेब्यू करने जा रहे हैं.
अगस्त से शुरू हो सकती है शूटिंग
हालांकि इस विवाद के बीच कुछ सकारात्मक रिपोर्ट्स भी आई हैं, जिनके मुताबिक प्रलय के शेड्यूल पर इस विवाद का कोई बड़ा असर नहीं पड़ेगा. फिल्म अपने तय समय यानी आगामी अगस्त से फ्लोर पर जा सकती है. फिलहाल मेकर्स ने न तो फिल्म की कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट की है और न ही रणवीर के विवाद पर कोई आधिकारिक बयान दिया है.