---विज्ञापन---
फिल्म इंडस्ट्री के इन सितारों का होने जा रहा है तलाक? लिस्ट में शामिल हैं तमिलनाडु के सीएम Thalapathy Vijay भी
फिल्म इंडस्ट्री में इन दिनों कई कलाकार अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. कुछ एक्टर्स की तलाक को लेकर अफवाहें उड़ रही हैं. इतना ही नहीं इस लिस्ट में थलपति विजय भी शामिल हैं, जिनकी पत्नी ने बीते दिनों तलाक की अर्जी दी थी. अब इस लिस्ट में एक और कपल का नाम जुड़ गया है, जो अचानक से अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर हेडलाइन बन गए हैं. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में.
मौनी रॉय और सूरज नांबियार
दरअसल, लिस्ट में मौनी रॉय और उनके पति सूरज नांबियार का नाम शामिल है. जो बीते दो दिनों से खबरों में छाए हुए हैं. सोशल मीडिया पर लोगों ने नोटिस किया कि मौनी और सूरज एक दूसरे को इंस्टाग्राम पर फॉलो नहीं कर रहे हैं. जिसके बाद लोगों के बीच बातें बनने लगी कि क्या कपल के बीच सब कुछ ठीक नहीं है. इतना ही नहीं कुछ लोगों ने उनके तलाक की भी अफवाहें उड़ानी शुरू कर दी हैं. हालांकि इन खबरों को लेकर अभी तक मौनी या फिर उनके पति सूरज में से किसी ने रिएक्ट नहीं किया है.
सेलिना जेटली-पीटर हाग
लिस्ट में बॉलीवुड एक्ट्रेस रह चुकी सेलिना जेटली का नाम भी शामिल है. जिनकी उनके पति पीटर हाग के साथ तलाक की कानूनी प्रक्रिया ऑस्ट्रिया में चल रही है. दोनों की शादी को 15 साल हो चुके थे, लेकिन अब कपल तलाक लेने जा रहा है. इतना ही नहीं कपल लगातार किसी न किसी कारण खबरों में छाए हुए हैं.
एवलिन शर्मा-तुषान भिंडी
ये जवानी है दीवानी' फेम एक्ट्रेस एवलिन शर्मा ने शादी के 5 साल बाद अपने पति तुषान भिंडी से अलग होने को लेकर बीते दिनों अनाउंस किया था. इतना ही नहीं दोनों ने आपसी सहमति से तलाक लेने का भी फैसला किया है. साथ ही ये भी बताया कि वे मिलकर अपने बच्चों का पालन पोषण करेंगे.
गोविंदा और सुनीता आहूजा
लिस्ट में गोविंदा और सुनीता आहूजा का नाम भी शामिल है. दोनों को लेकर लंबे वक्त से अफवाहें उड़ रही हैं कि वे शादी के 37 साल बाद तलाक लेने वाले हैं. हालांकि ये सिर्फ अफवाहें ही हैं, क्योंकि न तो सुनीता ने और न ही गोविंदा ने इसको लेकर पुष्टि की है. इतना ही नहीं उनके परिवार के एक करीबी सदस्य ने इन खबरों को सिरे से भी नकार दिया था.
थलपति विजय
आखिर में थलपति विजय का नाम है. थलपति विजय हाल ही में तमिलनाडु के सीएम बने हैं और इन दिनों वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों में बने हुए हैं. एक्टर की पत्नी संगीता सोर्नालिंगम ने फरवरी में तलाक की अर्जी दी थी और एक्टर का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर होने का भी दावा किया है. इतना ही नहीं इस पूरे मामले के बाद वह एक्ट्रेस तृषा कृष्णन के साथ दिखे हैं, जिसके बाद दोनों की डेटिंग की अफवाहें उड़ रही हैं.