Friday, 9 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

एक्शन का असली बाप! Zee5 की ये 7 फिल्में देखकर झन्ना जाएगा दिमाग, 21 अवॉर्ड विनर मूवी भी लिस्ट में शामिल

इंडियन सिनेमा में जब भी मनोरंजन की आती है, तो 'एक्शन' जॉनर हमेशा से ऑडियंस की पहली पसंद रहा है. जहां ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 (ZEE5) पर ऐसी कई धांसू फिल्में मौजूद हैं, जिनमें आपको जबरदस्त स्टंट्स, धमाकेदार डायलॉग्स और रोंगटे खड़े कर देने वाले एक्शन सीक्वेंस देखने को मिलेंगे. लिस्ट में 'गदर 2' जैसी देशभक्ति से लबरेज फिल्म से लेकर 'गजनी' जैसे इंटेंस रिवेंज ड्रामा शामिल हैं. आप घर बैठे इन 7 फिल्मों को देख सकते हैं. इनके हर सीन में आपको धमाका देखने को मिलेगा.

इंडियन सिनेमा में जब भी मनोरंजन की आती है, तो 'एक्शन' जॉनर हमेशा से ऑडियंस की पहली पसंद रहा है. जहां ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 (ZEE5) पर ऐसी कई धांसू फिल्में मौजूद हैं, जिनमें आपको जबरदस्त स्टंट्स, धमाकेदार डायलॉग्स और रोंगटे खड़े कर देने वाले एक्शन सीक्वेंस देखने को मिलेंगे. लिस्ट में 'गदर 2' जैसी देशभक्ति से लबरेज फिल्म से लेकर 'गजनी' जैसे इंटेंस रिवेंज ड्रामा शामिल हैं. आप घर बैठे इन 7 फिल्मों को देख सकते हैं. इनके हर सीन में आपको धमाका देखने को मिलेगा.

गदर 2 (Gadar 2)- ओटीटी की यह फिल्म काफी जबरदस्त है. इस फिल्म में सनी देओल यानी तारा सिंह पाकिस्तान में अपने बेटे को बचाने के लिए जाते हैं. फिल्म का एक्शन फैंस को काफी पसंद आता है. इस फिल्म ने 21 अवॉर्ड अपने नाम कर लिए थे.

---Advertisement---

गजनी (Ghajini)- आमिर खान की इस फिल्म में सस्पेंस और एक्शन भरपूर देखने को मिलेगा. इस फिल्म में शॉर्ट टर्म मेमोरी लॉस (STML) से पीड़ित एक प्रेमी का अपनी प्रेमिका की हत्या का बदला लेता है. इस फिल्म की कहानी आपको हिला कर रख देगी.

सिम्बा (Simmba)- रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स की यह फिल्म जबरदस्त एक्शन से भरपूर है. इस फिल्म में रणवीर सिंह का एक्शन और कॉमेडी का तड़का देखने को मिलेगा. एक भ्रष्ट पुलिस वाले का ईमानदार बनने और न्याय करने का सफर फैंस को खूब पसंद आता है.

---Advertisement---

बागी (Baaghi)- इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ की मार्शल आर्ट स्किल्स और श्रद्धा कपूर के साथ उनकी केमिस्ट्री ने इस फिल्म को सुपरहिट बनाया. इस फिल्म में आपको रॉ और बेहतरीन स्टंट्स देखने को मिलेंगे.

तेहरान (Tehran)- जॉन अब्राहम स्टारर यह फिल्म एक स्पेशल सेल ऑफिसर के इर्द-गिर्द घूमती है. यह एक आधुनिक और स्टाइलिश एक्शन थ्रिलर है, जो सच्ची घटनाओं से प्रेरित लगती है.

---Advertisement---

उरी-द सर्जिकल स्ट्राइक (Uri: The Surgical Strike)- अगर आप एक्शन‑वार फिल्म देखना चाहते हैं, उरी-द सर्जिकल स्ट्राइक एकदम जबरदस्त है. बता दें कि इस फिल्म का निर्देशन आदित्य धर ने किया है. वास्तविक घटनाओं पर आधारित इस फिल्म में 2016 में हुए भारतीय सेना के सर्जिकल स्ट्राइक मिशन को दिखाया गया है.

करण अर्जुन (Karan Arjun)- सलमान खान और शाहरुख खान की यह मूवी ऑडियंस को इतनी पसंद आई कि इसके कई डायलॉग आज भी वायरल होते रहते हैं. इसकी कहानी बदला और पुनर्जन्म की थीम को लेकर है. जहां करण और अर्जुन नामक दो भाईयों की कहानी को दिखाया गया है.

---Advertisement---
First published on: Jan 05, 2026 12:52 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola