---विज्ञापन---
ब्रेन स्ट्रोक के बाद ‘आशिकी’ एक्टर राहुल रॉय की हो गई थी हालत बुरी, एक दिन में लेते थे 8-8 गोलियां
राहुल रॉय ने हाल ही में अपने ब्रेन स्ट्रोक को लेकर बात की है. उन्होंने बताया कि जब ब्रेन स्ट्रोक हुआ था तो वह दिन में 8-8 गोलियां खाते थे.
बॉलीवुड एक्टर राहुल रॉय जो अपनी फिल्म आशिकी के लिए पहचान जाते हैं. वह इस फिल्म से रातों-रात स्टार बन गए थे. हालांकि इसके बाद बॉलीवुड में वह कुछ खास कमाल नहीं कर पाए. वहीं, इसके बाद वह बिग बॉस के पहले सीजन में नजर आए थे और उन्होंने इस रियलिटी शो में जीत भी हासिल की थी. हालांकि साल 2020 में एक्टर को ब्रेन स्ट्रोक हो गया था. इस दौरान वह एक प्रोजेक्ट की शूटिंग कर रहे थे और तभी उन्हें ब्रेन स्ट्रोक हुआ था. इसी को लेकर हाल ही में उन्होंने बात की है और बताया कि दिन में 8-8 गोलियां खाते थे.
ब्रेन स्ट्रोक पर बोले राहुल रॉय
दरअसल, हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान राहुल रॉय ने ब्रेन स्ट्रोक बारे में बात की है. एक्टर ने द फ्री प्रेस जर्नल के साथ बात करते हुए बताया करणवीर बोहरा स्टारर सुपर बादशाह में अंडरवर्ल्ड डॉन के रोल निभा रहे हैं. एक्टर ने फिल्म को लेकर बात करते हुए बताया कि जब उन्हें इस रोल के लिए पूछा गया तो वह बहुत एक्साइटेड थे. उन्होंने कहा, "मुझे बस अपनी बोलने की समस्या को लेकर थोड़ी चिंता था, जो 2020 में कारगिल में शूटिंग के दौरान आए ब्रेन स्ट्रोक की वजह से हुई थी. लेकर करणवीर ने हर कदम पर मेरा साथ दिया. ब्रेन स्ट्रोक के बाद मुझे ये भी नहीं पता था कि मैं कभी दोबारा चल या बोल पाऊंगा या नहीं."
दिन में 8-8 दवाइयां खाते थे राहुल रॉय
एक्टर ने इस बीच ये भी बताया कि ब्रेन स्ट्रोक से पहले वो स्मोकिंग करते थे और नॉन वेजिटेरियन थे. हालांकि वह अब वीगन बन गए हैं और प्याज, लहसुन और दूध तक का सेवन भी नहीं करते हैं. उन्होंने कहा, "ब्रेक स्ट्रोक के बाद हर दिन नाश्ते में बाद में मैं 8 दवाइयां लेता था. लेकिन अब हालात पहले से कहीं बेहतर हैं."
राहुल रॉय ने फिल्म जुनून का एक्सपीरियंस शेयर किया
एक्टर ने इस बीच महेश भट्ट के साथ 1992 में आई फिल्म जुनून में काम करने के अपने एक्सपीरियंस को भी शेयर किया. एक्टर ने इस बीच टाइगर में बदलने वाले सीन के बारे में बताया. उन्होंने बताया, "महेश भट्ट लॉस एंजिल्स से एक व्यक्ति को लाए थे, जो मेरा मेकअप करता था. पहले दिन मेकअप करने में 17 घंटे लगे थे." लेकिन बाद में 8 से 11 घंटे लगने लगे थे. इस वजह से उन्हें स्ट्रॉ से खाना पीना पड़ता था. एक्टर ने कहा कि इस फिल्म में काम करना उनके लिए एक अच्छा एक्सपीरियंस था.
आशिकी से स्टार बन गए थे राहुल रॉय
आपको बता दें कि राहुल रॉय ने अपने करियर की शुरुआत 1990 में आई फिल्म आशिकी से की थी. इस फिल्म में उनके साथ अन्नू अग्रवाल और दीपक तिजोरा अहम रोल में नजर आए थे. यह एक म्यूजिकल ड्रामा फिल्म है. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी. इस फिल्म ने राहुल को रातों-रात स्टार बना दिया था. इसके बाद उन्होंने 11 दिनों में 47 फिल्में साइन की थीं. हालांकि वह एक साथ इतनी फिल्में नहीं कर पा रहे थे, जिसके कारण उन्होंने प्रोड्यूसर्स के पैसे वापस कर दिया थे.
इन फिल्मों में नजर आ चुके हैं राहुल रॉय
इन फिल्मों के अलावा वह तमाम मूवीज में नजर आ चुके हैं. वह सपने साजन के, जुनून, प्यार का साया, फिर तेरी कहानी याद आई, गुमराह, पहला नशा, आगरा जैसी कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.