Toxic Worldwide Collection Day 4: साउथ सुपरस्टार से पेन इंडिया स्टार बन चुके यश और कियारा अडवाणी की फिल्म एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए पूरे 5 दिन हो गए हैं. पहले दिन 101 करोड़ रुपये की कमाई करते हुए बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त ओपनिंग करने के बाद से लगातार फिल्म की कमाई लगातार गिर रही है. हालांकि, इसके बाद भी फिल्म का वर्ल्डवाइड बिजनेस तेजी से आगे बढ़ रहा है. फिल्म महज 5 दिनों में 300 करोड़ के बेहद करीब पहुंच चुकी है. वहीं, भारत में ‘टॉक्सिक’ का कलेक्शन 200 करोड़ के पार पहुंच गया है. चलिए आपको बताते हैं कि फिल्म ने अब तक कुल कितने करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.
5वें दिन ‘टॉक्सिक’ की कमाई
Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, यश, कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और नयनतारा की फिल्म ‘टॉक्सिक’ ने 5वें दिन इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 23 करोड़ रुपये की कमाई की, जो चौथे दिन के कलेक्शन से 8.55 प्रतिशत कम था. इसी के साथ फिल्म ने अब तक भारत में 214.10 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. वहीं, 5वें दिन फिल्म ने हिंदी में 14.50 करोड़ रुपये, तमिल में 60 लाख रुपये, तेलुगु में 1.40 करोड़ रुपये, कन्नड़ में 6.40 करोड़ रुपये और मलयालम में 10 लाख रुपये की कमाई की है. देशभर में ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ के 16,241 शो हुए, जिसकी कुल थिएटर ऑक्यूपेंसी 25.3 प्रतिशत रही.
तोड़ा इन दो सुपरहिट फिल्मों का रिकॉर्ड
भारत में 214.10 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करते हुए यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ ने सूर्या की फिल्म ‘करुप्पु’ और विजय की फिल्म ‘जन नायगन’ को पीछे छोड़ दिया है. दरअसल, फिल्म ‘टॉक्सिक’ ने जहां 5 दिनों में 214.10 करोड़ रुपये कलेक्शन किया. वहीं, सूर्या की ‘करुप्पु’ ने 198.18 करोड़ रुपये और सीएम विजय की फिल्म ‘जन नायगन’ ने 198.22 करोड़ रुपये की लाइफटाइम कमाई की.
300 करोड़ से बस कुछ कदम दूर
गीतू मोहनदास के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘टॉक्सिक’ की कमाई भले ही की भारत में गिर रह हो, लेकिन वर्ल्डवाइड लेवल पर फिल्म कमाल का प्रदर्शन कर रही है. इसलिए भारत की कमाई में गिरावट का सामना करने के बावजूद फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 285.20 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. फिल्म ‘टॉक्सिक’ अब अपना 300 करोड़ का आंकड़ा पार करने से सिर्फ कुछ कदम ही दूर है.