Awarapan 2 Box Office Collection Day 17: ‘आवारापन 2’ को रिलीज हुए 17 दिन बीत चुके हैं. फिल्म लगातार बॉक्स ऑफिस पर कमाई कर रही है. फिल्म ने अपने शुरुआत हफ्ते में शानदार कलेक्शन किया था. हालांकि दूसरे हफ्ते में और तीसरे हफ्ते में इसकी कमाई में गिरावट देखने को मिली है. दुनिया भर में ऐसे तो फिल्म 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है, लेकिन भारत में यह 150 करोड़ के बेहद करीब पहुंच गई है. वहीं, फिल्म ने अपनी रिलीज के तीसरे संडे भी करोड़ों का कारोबार किया है. तो चलिए एक नजर डालते हैं फिल्म के कलेक्शन पर.
आवारापन 2 डे 17 कलेक्शन
दरअसल, सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने रिलीज के 17वें दिन 1.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इस दिन फिल्म ने शनिवार के मुकाबले 15 लाख ज्यादा कमाई की है. वहीं, फिल्म की ऑक्यूपेंसी 35 प्रतिशत रही है और कुल शोज 1152 चले हैं.
आवारापन 2 वर्ल्डवाइड और इंडिया कलेक्शन
आवारापन 2 ने भारत में 17 दिनों में 148.10 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. यह 150 करोड़ का कारोबार करने से बस थोड़ा ही दूर है. फिल्म ने दुनिया भर में 209.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया है.
पहले दो हफ्ते में फिल्म ने कमाए इतने करोड़
बता दें कि फिल्म ने पहले हफ्ते में अच्छी कमाई की थी. शुरुआत में फिल्म को लेकर काफी बज था और इसने कुल 113.50 करोड़ रुपये कमाए थे. हालांकि दूसरी हफ्ते में इसकी कमाई में गिरावट आई और सिर्फ 30.75 करोड़ का कलेक्शन किया. वहीं, तीसरे हफ्ते की भी शुरुआत हो गई है और अभी तक ठीक-ठाक कमाई की है.
आवारापन 2 स्टारकास्ट
फिल्म को लेकर बात करें तो फिल्म विशेष फिल्म्स बैनर के तहत बनी है. इसके निर्माता विशेष भट्ट और मुकेश भट्ट हैं. फिल्म का डायरेक्शन नितिन कक्कड़ ने किया है. मूवी में इमरान हाशमी के अलावा, दिशा पटानी, शबाना आजमी और पूरन गब्बी अहम भूमिका में नजर आए हैं.