---विज्ञापन---
आमिर खान और रीना दत्त के तलाक से दुखी थीं ये एक्ट्रेस, दी थी पैचअप करने की सलाह
आमिर खान इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. 61 वर्ष की उम्र में वह तीसरी बार शादी करने जा रहे हैं. इससे पहले वह दो बार तलाक ले चुके हैं. उन्होंने दूसरी पत्नी किरण राव से तलाक लिया था, जबकि उनकी पहली शादी रीना दत्ता के साथ टूट गई थी. पहली शादी टूटने के बाद आमिर खान डिप्रेशन में चले गए थे. हालांकि, उस दौरान उनकी करीबी दोस्त और बॉलीवुड अभिनेत्री ने उन्हें रीना दत्ता से रिश्ता सुधारने की सलाह दी थी.
जूही ने दिया था आमिर खान का साथ
दरअसल, आमिर खान ने साल 2025 में 'द लल्लनटॉप' को दिए एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि जूही चावला ने उन्हें रीना दत्ता से समझौता करने की सलाह दी थी. आमिर ने बताया था कि जूही ने उन्हें फोन किया था और वह उनसे मिलने उनके घर भी आई थीं. इतना ही नहीं, उन्होंने उस समय भी आमिर का साथ दिया, जब दोनों के बीच सात सालों तक विवाद रहा था. हालांकि, जब आमिर की निजी जिंदगी में मुश्किलें आईं, तो जूही ने सारे गिले-शिकवे भुलाकर उनसे बात की.
जूही ने दी थी आमिर खान को रीना से सुलह करने की सलाह
आमिर ने बताया, "अचानक जूही का मुझे फोन आया. उन्होंने कहा, 'मैं तुमसे मिलना चाहती हूं' मैंने कहा, 'आ जाओ.' वह मेरे घर आईं और उन्होंने कहा, 'मैंने सुना कि तुम्हारा और रीना का ब्रेकअप हो गया है. आप दोनों अलग-अलग रह रहे हैं.' मैंने कहा, 'हां'.' फिर उन्होंने कहा, 'यह बहुत गलत हुआ है. जो भी हुआ है, मुझे वह सुनना नहीं है. लेकिन तुम जाकर रीना से सुलह करो."
रीना और आमिर की हुई थी लव मैरिज
बता दें कि आमिर खान और रीना दत्ता ने साल 1986 में लव मैरिज की थी. दोनों ने परिवार के खिलाफ जाकर शादी की थी. हालांकि, शादी के कुछ सालों बाद उनका तलाक हो गया. दोनों के दो बच्चे हैं, जिनमें बेटा जुनैद खान और बेटी इरा खान शामिल हैं.
गौरी स्प्रैट संग तीसरी बार शादी करेंगे आमिर
वहीं, रीना दत्ता से तलाक के बाद आमिर खान ने साल 2005 में किरण राव से शादी की थी. हालांकि, दोनों का साल 2021 में तलाक हो गया. अब आमिर खान 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट से शादी करने जा रहे हैं. बताया जा रहा है कि दोनों परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी करेंगे.
जूही और आमिर की फिल्में
अगर आमिर खान और जूही चावला की बात करें, तो दोनों ने साल 1988 में रिलीज हुई फिल्म 'कयामत से कयामत तक' में साथ काम किया था. यह फिल्म सुपरहिट रही थी. इसके बाद दोनों 'लव लव लव', 'तुम मेरे हो', 'हम हैं राही प्यार के' और 'इश्क' जैसी फिल्मों में भी साथ नजर आए.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.