---विज्ञापन---
तो आज भी जिंदा हैं सुशांत सिंह राजपूत? इस शख्स की तस्वीर देख कर मचा हड़कंप
Sushant Singh Rajput is Alive?: बॉलीवुड के दिवंगत सुशांति सिंह राजपूत की मौत बारे में सुनने के बाद आज भी लोगों का कलेजा पसीज जाता है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक लड़का दिखाई दे रहा है, जो हूबहू सुशांति सिंह राजपूत की कार्बन कॉपी लग रहा है.
सुशांत सिंह राजपूत का हमशक्ल
आज सुशांत के निधन के सालों बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक लड़का है, जो सुशांत सिंह राजपूत का हमशक्ल लग रहा है.
सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप
इस लड़के की तस्वीर देखने के बाद सोशल मीडिया पर हड़कंप मच गया है. वायरल वीडियो में इस हैंडसम लड़के को देखकर लोगों के दिल में सुशांत सिंह राजपूत की याद फिर से ताजा हो गई.
ऐसी बहुत सी वीडियो
हालांकि, कई लोग इसे एक एआई वीडियो बोल रहे हैं. बता दें कि लड़के की वीडियो वायरल हो रही है उसकी इंस्टाग्राम आईडी donim.ayaan1513 है. इस आईडी पर ऐसे बहुत सी वीडियो हैं जिनमें वह सुशांत सिंह राजपूत जैसा लग रहा है.
फोटो एडिट की है...
donim.ayaan1513 की तस्वीरें देखने के बाद साफ पता चल रहा है कि उसने कई वीडियो और तस्वीरों में सुशांत सिंह राजपूत के साथ अपनी फोटो एडिट की है.
कौन हैं ये शख्स?
इंस्टा आईडी के बायो से पता चला कि donim.ayaan1513 एक वीडियो क्रिएटर और एडिटर है. वह मुंबई में रहता है. उसकी इस आईडी पर donim.ayaan1513 के 295k फॉलोअर्स हैं.