---विज्ञापन---
44 साल का सुपरस्टार, 19 साल के करियर में दी 3 ब्लॉकबस्टर, 6 सुपरहिट और 3 हिट फिल्में, पहचाना क्या?
44 years Old Superstar: बॉलीवुड के इस सुपरस्टार ने अपने 19 साल करियर में 3 ब्लॉकबस्टर, 6 सुपरहिट और 3 हिट फिल्में दी हैं.
44 years Old Superstar: बॉलीवुड में ऐसे कई एक्टर और सुपरस्टार हैं, जिन्होंने इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई है. ये सितारे सिर्फ इसलिए सुपरस्टार हैं, क्योंकि इन्होंने इंडस्ट्री में कई हिट और यादगार फिल्में दी हैं, जिन्हें लोगों का खूब प्यार भी मिला है. आज हम आपको ऐसे ही एक सुपरस्टार के बारे में बताने वाले हैं, जिन्होंने अपने 19 साल के करियर में 3 ब्लॉकबस्टर, 6 सुपरहिट और 3 हिट फिल्में दी हैं. इसके अलावा, इस सुपरस्टार ने कुछ ऐसी फिल्में भी दी हैं, जो बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाईं, लेकिन आज कल्ट क्लासिक मानी जाती हैं. चलिए आपको इस सुपरस्टार से मिलवाते हैं.
कौन हैं ये सुपरस्टार?
हम बॉलीवुड के जिस सुपरस्टार की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि रणबीर कपूर हैं. 'एनिमल', 'बर्फी', 'संजू' और 'ये जवानी है दीवानी' जैसी सुपरहिट फिल्में देने वाले रणबीर कपूर अपना 44वां जन्मदिन मना रहे हैं. रणबीर कपूर बॉलीवुड के एक ऐसे मेनस्ट्रीम एक्टर हैं, जिन्होंने लीड हीरो रहते हुए कई अलग-अलग तरह के किरदारों को पर्दे पर उतारा है.
रणबीर कपूर की पढ़ाई
रणबीर कपूर का जन्म 28 सितंबर 1982 को एक्टर ऋषि कपूर और नीतू सिंह के घर हुआ. रणबीर कपूर हिंदी सिनेमा के दिग्गज एक्टर-डायरेक्टर राज कपूर के पोते हैं और कपूर खानदान के वारिस हैं. इसमें कोई शक नहीं कि रणबीर कपूर ने अपने खानदान की एक्टिंग लेगेसी को आगे बढ़ाने का काम किया है. रणबीर ने स्कूल ऑफ विजुअल आर्ट्स और ली स्ट्रासबर्ग थिएटर एंड फिल्म इंस्टीट्यूट से मेथड एक्टिंग और फिल्ममेकिंग की पढ़ाई की है.
बॉलीवुड में हुआ फ्लॉप डेब्यू
रणबीर कपूर ने साल 2005 में आई फिल्म 'ब्लैक' में संजय लीला भंसाली को असिस्ट किया था. इसके बाद उन्होंने साल 2007 में संजय लीला भंसाली की फिल्म 'सांवरिया' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की, लेकिन ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई. इस वजह से बॉलीवुड में रणबीर का डेब्यू फ्लॉप साबित हुआ.
बैक-टू-बैक हिट फिल्में दीं
'सांवरिया' के 2 साल बाद साल 2009 में अयान मुखर्जी की फिल्म 'वेक अप सिड' से रणबीर कपूर ने पर्दे पर वापसी की और हर तरफ छा गए. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई. इसके बाद रणबीर ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और एक के बाद एक हिट, सुपरहिट और ब्लॉकबस्टर फिल्में दीं.
3 ब्लॉकबस्टर, 6 सुपरहिट और 3 हिट
इनमें उनकी 'एनिमल', 'संजू' और 'ये जवानी है दीवानी' बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुईं. वहीं, फिल्म 'बर्फी!', 'राजनीति' और 'अजब प्रेम की गजब कहानी' सुपरहिट साबित हुईं. इसके अलावा, 'ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन - शिव', 'तू झूठी मैं मक्कार', 'ऐ दिल है मुश्किल', 'रॉकस्टार', 'वेक अप सिड' और 'बचना ऐ हसीनों' जैसी फिल्में हिट साबित हुईं.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.