The Paradise Box Office Collection Day 4: तेलुगु सुपरस्टार नानी और राघव जुयाल की एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘पैराडाइज’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए आज पूरे 4 दिन हो गए हैं. पहले दिन शानदार कमाई करने के बाद फिल्म ने दूसरे दिन 57 प्रतिशत की गिरावट के साथ बड़ा झटका देखा. तीसरे दिन फिल्म की कमाई में मामूली सुधार देखने को मिला. वहीं, चौथे दिन रविवार को फिल्म की कमाई में फिर से बढ़ोतरी देखने को मिली. मालूम हो कि इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड स्तर पर 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. चलिए आपको बताते हैं कि आखिर फिल्म ने पहले वीकेंड तक कुल कितनी कमाई की है.
‘पैराडाइज’ के चौथे दिन की कमाई
Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, नानी और राघव जुयाल की एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘पैराडाइज’ ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर चौथे दिन 15.70 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. तीसरे दिन के कलेक्शन की तुलना में फिल्म की कमाई में 3 प्रतिशत की मामूली बढ़त देखने को मिली. तीसरे दिन फिल्म ने हिंदी में 1.90 करोड़ रुपये, तमिल में 20 लाख रुपये और तेलुगु में 13.60 करोड़ रुपये की कमाई की थी. इसी के साथ फिल्म ने भारत में अब तक कुल 92.10 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है. अब देखना होगा कि फिल्म मंगलवार तक 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर पाती है या नहीं.
चौथे दिन की कुल ऑक्यूपेंसी
श्रीकांत ओडेला के डायरेक्शन में बनी नानी और राघव जुयाल की फिल्म ‘पैराडाइज’ की चौथे दिन कुल ऑक्यूपेंसी 35.7 प्रतिशत दर्ज की गई है. वहीं, पूरे भारत में फिल्म के 6,764 शो चलाए गए. चौथे दिन थिएटर में सुबह से ही अच्छी चहल-पहल देखने को मिली. रिपोर्ट के अनुसार, चौथे दिन सुबह के शो में 35.08 प्रतिशत, दोपहर के शो में 55.38 प्रतिशत, शाम के शो में 52.54 प्रतिशत और रात के शो में 37.46 प्रतिशत तेलुगु ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई.
फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
इसके अलावा, फिल्म ‘पैराडाइज’ ने वर्ल्डवाइड स्तर पर भी अच्छा प्रदर्शन किया है. Sacnilk.com के मुताबिक, 4 दिनों में इस एक्शन थ्रिलर फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 138 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.