Tuesday, 29 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

ममूटी के माथे पर तिलक देख भड़के कट्टरपंथी, सपोर्ट में आए हरिश्री यूसुफ बोले- ‘धर्म के नाम पर…’

साउथ स्टार ममूटी इन दिनों तिलक को लेकर चर्चा में हैं. उनके माथे पर तिलक देख सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने सवाल उठाए. जिसपर मलयालम एक्टर हरिश्री यूसुफ ने ममूटी का बचाव किया और ट्रोलर्स को जमकर लताड़ लगाई.

Mammootty
ममूटी के माथे पर तिलक देख भड़के कंट्टरपंथी, सपोर्ट में आए मलयालम एक्टर ने सुनाई खरी-खोटी

मलयालम सिनेमा के दिग्गज अभिनेता ममूटी इन दिनों अपनी फिल्म नहीं, बल्कि एक तिलक को लेकर चर्चा में हैं. 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स के सिलसिले में गुजरात पहुंचे ममूटी का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया. इस दौरान उनके माथे पर तिलक लगाया गया. इसके बाद सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने इस पर सवाल उठाने शुरू कर दिए. एक यूजर ने तो इसे धार्मिक अपराध तक बता दिया. अब इस पूरे विवाद पर मलयालम एक्टर और कॉमेडियन हरिश्री यूसुफ ने ममूटी का बचाव किया है.

ममूटी के तिलक पर क्यों हुआ विवाद?

ममूटी गुजरात में नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स से जुड़े कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे. स्वागत के दौरान उन्हें तिलक लगाया गया, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आईं. इसके बाद अब्बास नाम के एक यूजर ने ममूटी के तिलक लगाने पर आपत्ति जताई. उनका कहना था कि एक मुस्लिम होने के नाते ममूटी को ऐसा नहीं करना चाहिए था.

---विज्ञापन---

एक्टर ने सोच पर उठाए सवाल

मामला बढ़ा तो हरिश्री यूसुफ ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर इस सोच पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि कलाकारों की सोच संकीर्ण नहीं होनी चाहिए और किसी सांस्कृतिक परंपरा को धर्म के चश्मे से देखना सही नहीं है.

‘कुएं का मेंढक’ कहकर सुनाई खरी-खोटी

यूसुफ ने आलोचक को जवाब देते हुए कहा कि बड़े कार्यक्रमों और होटलों में मेहमानों का तिलक लगाकर स्वागत करना आम बात है. उन्होंने कहा कि इसे धार्मिक अपराध की तरह देखना बेहद संकीर्ण सोच है. उन्होंने आलोचक को कुएं का मेंढक तक कह दिया.

---विज्ञापन---

एक्टर ने ममूटी की तारीफ में कही ये बात

एक्टर ने ममूटी के काम की तारीफ करते हुए कहा कि वह सिर्फ एक बड़े कलाकार ही नहीं, बल्कि समाज के लिए भी कई अच्छे काम करते हैं. यूसुफ ने लोगों से अपील की कि धर्म के नाम पर किसी कलाकार या व्यक्ति को निशाना बनाने के बजाय उसके काम को देखा जाना चाहिए.

‘धर्म इंसानों को बेहतर बनाए’

हरिश्री यूसुफ ने तिलक, क्रॉस का निशान और प्रार्थना जैसे अलग-अलग धार्मिक प्रतीकों का उदाहरण देते हुए कहा कि आस्था का मकसद इंसानों को एक-दूसरे से लड़ाना नहीं है. उन्होंने कहा कि धर्म का असली उद्देश्य इंसान को बेहतर बनाना होना चाहिए. साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया यूजर्स से सांप्रदायिक तनाव बढ़ाने वाली बातों से बचने की अपील की.

ममूटी को मिला चौथा नेशनल अवॉर्ड

बता दें कि 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में ममूटी को फिल्म ‘ब्रमायुगम’ के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला है. उन्होंने यह सम्मान कार्तिक आर्यन के साथ शेयर किया. कार्तिक को ‘चंदू चैंपियन’ के लिए अवॉर्ड मिला. ममूटी का यह बेस्ट एक्टर कैटेगरी में चौथा नेशनल फिल्म अवॉर्ड है.

---विज्ञापन---
First published on: Sep 28, 2026 10:06 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola