Monday, 28 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

एयरपोर्ट पर पति की बाहों में खोईं ये खूबसूरत एक्ट्रेस, सरेआम Liplock कर मचाई हलचल!

बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस जिनका रोमांटिक अंदाज कैमरे में कैद हो गया. हसीना एयरपोर्ट पर अपने पति को किस करती नजर आईं.

vidya balan romantic at airport
विद्या बालन ने पति सिद्धार्थ रॉय कपूर को एयरपोर्ट पर किया लिपलॉक

बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा अपने पर्सनल मोमेंट को लेकर चर्चा में हैं. 47 साल की इस हसीना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने पति के साथ बेहद रोमांटिक अंदाज में नजर आ रही हैं. एयरपोर्ट पर कपल की कैमिस्ट्री ने हर किसी का ध्यान खींच लिया.

एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई एक्ट्रेस

दरअसल, यहां बात हो रही है बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन की. विद्या को हाल ही में उनके पति और फिल्म प्रोड्यूसर सिद्धार्थ रॉय कपूर के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया. दोनों जैसे ही पैपराजी के कैमरे के सामने आए, उनका एक बेहद प्यारा और रोमांटिक मोमेंट कैद हो गया.

---विज्ञापन---

कैमरे के सामने हुआ लिपलॉक

वायरल हो रहे वीडियो में विद्या बालन और सिद्धार्थ रॉय कपूर एक-दूसरे के काफी करीब नजर आए. दोनों ने कैमरे के सामने ही एक-दूसरे को किस किया. इस दौरान कपल के बीच की बॉन्डिंग और प्यार साफ नजर आया. विद्या का यह अंदाज देखकर वहां मौजूद पैपराजी भी इस खूबसूरत पल को कैमरे में कैद करने से खुद को रोक नहीं पाए.

सोशल मीडिया पर छाया कपल का रोमांटिक अंदाज

सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद विद्या और सिद्धार्थ का यह रोमांटिक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. फैंस को दोनों की केमिस्ट्री काफी पसंद आ रही है. कई लोग कपल के इस अंदाज को देखकर उनकी तारीफ भी कर रहे हैं. शादी के इतने साल बाद भी दोनों के बीच नजर आने वाला प्यार बेहद खास है.

कब हुई थी दोनों की शादी?

विद्या बालन ने साल 2012 में फिल्म प्रोड्यूसर सिद्धार्थ रॉय कपूर से शादी की थी. दोनों की शादी को करीब 14 साल हो चुके हैं. इसके बावजूद कपल अक्सर एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताते और अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में रहते हैं. एयरपोर्ट का यह लेटेस्ट मोमेंट भी इसी वजह से सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहा है.

---विज्ञापन---

टीवी से शुरू हुआ था सफर

विद्या बालन ने अपने करियर की शुरुआत टीवी से की थी. शो ‘हम पांच’ से उन्हें घर-घर में पहचान मिली. इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड का रुख किया और अपनी शानदार एक्टिंग के दम पर इंडस्ट्री में अलग पहचान बनाई.

बॉलीवुड में बनाई खास पहचान

‘कहानीट’, ‘द डर्टी पिक्चर’, ‘परिणीता’, ‘पा’, ‘बेगम जान’ और कई दूसरी फिल्मों में विद्या ने अलग-अलग तरह के किरदार निभाकर दर्शकों को प्रभावित किया है. आज वह बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं. जिन्होंने अपनी एक्टिंग के दम पर इंडस्ट्री में खास मुकाम बनाया है. अब उनके एयरपोर्ट वाले रोमांटिक मोमेंट ने एक बार फिर उन्हें सुर्खियों में ला दिया है.

---विज्ञापन---
First published on: Sep 28, 2026 09:09 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola