Janhvi Kapoor Look: जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) जल्द ही फिल्म ‘मिली’ में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म को लेकर वो लगातार प्रमोशन कर रही हैं। वहीं एक्ट्रेस अपनी खूबसूरती और अपने अंदाज को लेकर भी छाई रहती हैं। जाह्नवी कपूर की फोटोज सोशल मीडिया पर आते ही छा जाती है जिसे देखकर फैंस आंहे भरने लगते हैं। वहीं अब एक्ट्रेस की कुछ फोटोज सामने आई है जिसमें उनका दिलकश अंदाज देखने को मिल रहा है।
जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) इन फोटोज में कलरफुल लहंगे में नजर आ रही हैं और उनका वो इस लुक में बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं। इस फोटो में आप देख सकते हैं कि एक्ट्रेस अपना लहंगा फ्लॉन्ट करती हुई नजर आ रही हैं और उनका ये अंदाज लोगों को उनका दीवाना बना रहा है।
जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) ने इन फोटोज को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस फोटो में आप देख सकते हैं कि उनकी मुस्कुराहट लोगों का दिल जीत रही हैं और वो इस लहंगे को पहनकर काफी खुश दिख रही हैं। जाह्नवी कपूर का ये लुक बेहद ही सिंपल हैं।
जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) के लुक की बात करे तो, कलरफुल लहंगे के साथ एक्ट्रेस ने बालों को खुला रखा है और वो कैमरे के सामने कातिल अदाओं के साथ पोज दे रही हैं। इसी के साथ उन्होंने गले में नेकलेस और फिंगर में रिंग्स पहनी हैं।
जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) का नाम इन दिनों हर तरफ छाया हुआ है। फैंस उनकी खूबसूरती के दीवाने हैं। एक्ट्रेस इंडियन हो या फिर वेस्टर्न हर लुक में कमाल की लगती हैं और उनका ड्रसिंग स्टाइल सोशल मीडिया पर आते ही ट्रेंड करने लगता है। वहीं एक्ट्रेस की अदाएं लोगों का दिल धड़का रही हैं और उनकी फोटोज से नहरें हटाना बेहद मुश्किल है।
जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) की फैन फॉलोइंग काफी शानदार है। जाह्नवी कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव भी रहती हैं और आए दिन अपनी नई फोटोज शेयर करती रहती हैं। जाह्नवी कपूर की इन फोटोज को अब तक लाखों लाइक्स मिल चुके हैं और फैंस दिल खोलकर उनके लुक की और उनकी खूबसूरती की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।