---विज्ञापन---

JioHotstar पर आते ही इस वेब सीरीज ने काटा गदर, क्राइम थ्रिलर से भरपूर कहानी बनी नंबर-1

Web Series: हाल ही में रिलीज हुई सीरीज में ओटीटी पर तहलका मचा दिया है. क्राइम और थ्रिल से भरपूर इस सीरीज की कहानी हर किसी को अपनी ओर आकर्षित कर रही है. आइए इसके बारे में जानते हैं

Inspector Avinash Season 2

Web Series: ओटीटी पर हर शुक्रवार कुछ न कुछ खास रहता है. बीते शुक्रवार को यहां एक ऐसी सीरीज आई, जिसकी दमदार कहानी हर किसी का दिल जीत रही है. ये एक बेहतरीन क्राइम थ्रिलर सीरीज है, जिसने ओटीटी पर आते ही तहलका मचा दिया है. हाल ही में रिलीज ये सीरीज फिलहाल नंबर-1 पर ट्रेंड कर रही है. आइए इसके बारे में जानते हैं.

10 एपिसोड की थ्रिलिंग कहानी

क्राइम-थ्रिल और रोमांच से भरपूर इस सीरीज का पहला सीजन 2023 में रिलीज हुआ था और अभी हाल ही में इसका दूसरा सीजन रिलीज किया गया है. सीरीज की कहानी एक एनकाउंटर स्पेशल पुलिस ऑफिसर के इर्द-गिर्द घूमती है. 10 एपिसोड की ये सीरीज ने आते ही ओटीटी पर टॉप पायदान छू लिया. इसकी थ्रिलिंग कहानी दर्शकों को जबरदस्त आकर्षित कर रही है.

---विज्ञापन---

इंस्पेक्टर अविनाश सीजन 2

जी हम बात कर रहे हैं वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश सीजन 2 की, जिसे हाल ही में रिलीज किया गया है. ये सीरीज पुलिस ऑफिसर अविनाश मिश्रा के इर्द-गिर्द घूमती है. क्राइम और थ्रिल से भरपूर सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश 2 में इस बार पुलिस ऑफिसर अविनाश मिश्रा के सामने बड़ी चुनौती है और तीन नए दुश्मन हैं, जो हथियारों की तस्करी करते हैं. ऐसे में इंस्पेक्टर अविनाश उन्हें रोकने के लिए अपनी जी जान लगा देते हैं. लेकिन इस बार की कहानी अविनाश के घर तक पहुंच जाती है.

---विज्ञापन---

लीड रोल में रणदीप हुड्डा

ये सीरीज हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार (JioHotstar) पर रिलीज हुई है. इस सीरीज में इंस्पेक्टर अविनाश का लीड किरदार रणदीप हुड्डा निभा रहे हैं. इसमें उनके साथ उर्वशी रौतेला, जाकिर हुसैन, अमिता सियाल और अभिमन्यु जैसे स्टार्स भी शामिल हैं.

---विज्ञापन---

नंबर-1 पर कर रही ट्रेंड

सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश के पहले सीजन को काफी पसंद किया गया था. ठीक उसी तरह इसके सीजन 2 को भी खूब सराहा जा रहा है. आलम ये है कि अपनी शानदार कहानी के दम पर इंस्पेक्टर अविनाश 2 हर किसी की पहली पसंद बन गई है. यही कारण है कि ओटीटी पर आते ही ये सीरीज सबकी पहली पसंद बन गई है. जियो हॉटस्टार पर इंस्पेक्टर अविनाश सीजन 2 नंबर-1 पर ट्रेंड कर रही है.

---विज्ञापन---
First published on: May 18, 2026 09:16 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.