Saturday, 26 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

OTT पर आते ही इस कॉमेडी-ड्रामा सीरीज ने मचाया तहलका, नंबर 1 कर रही ट्रेंड

OTT Trending: एक्टर दिव्येंदु शर्मा हाल ही में आई फिल्म 'मिर्जापुर द मूवी' में नजर आए हैं. वहीं इसी बीच वो एक क्राइम-ड्रामा सीरीज में भी नजर आए हैं. इस की कहानी भारतीय रेलवे के तत्काल टिकट बुकिंग स्कैम पर आधारित है. रिलीज के बाद ये लगातार ओटीटी पर ट्रेंड कर रही है.

waiting hai

OTT Trending: हाल ही में आई इस वेब सीरीज की कहानी दर्शकों को लगातार अपनी ओर ध्यान अपनी ओर खींच रही है. रिलीज के पहले हफ्ते में ही सीरीज ने तहलका मचा दिया है. अपने पहले हफ्ते में ही इसने 58 लाख (5.8 मिलियन) यूनिक व्यूअर्स हासिल कर लिए हैं. दर्शकों को इसकी कहानी और कास्ट खूब पसंद आ रही है.

दिव्येंदु शर्मा की सीरीज

इस सीरीज में ‘मिर्जापुर’ स्टारर एक्टर दिव्येंदु शर्मा लीड रोल में हैं. उनके साथ ही सीरीज में भुवन अरोड़ा, कुमुद मिश्रा, हर्षिता गौर और विजय मौर्य जैसे कलाकार भी शामिल हैं. इसे समीर विद्वंस ने डायरेक्ट किया है.

---विज्ञापन---

कौनसी सीरीज?

हम बात कर रहे हैं हाल ही में रिलीज हुई वेब सीरीज ‘वेटिंग है’ कि, जिसकी कहानी टिकट स्कैम पर आधारित है. इसमें अफरोज हम्जा (भुवन अरोड़ा) एक टेक/कंप्यूटर एक्सपर्ट है जो एक ऐसा सॉफ्टवेयर बनाता है जिससे तत्काल टिकट आसानी से बुक हो जाते हैं, उसका मामा इस तकनीक में बिजनेस देखता है और देखते ही देखते ये एक बड़ा स्कैम बन जाता है. इस स्कैम में मामा-भांजा टिकट बुक करने के लिए लोगों से मोटी रकम की डिमांड करते हैं, जिसके कारण आम लोगों को तत्काल टिकट बुकिंग में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है.

कहां देखें?

इन सब की पोल खोलता है सुगम मिश्रा (दिव्येंदु शर्मा), जो पटना में तैनात एक ईमानदार आरपीएफ (RPF) कांस्टेबल हैं. सुगम इस पूरे रैकेट और स्कैम का पर्दाफाश करने की कोशिश करता है. इसे आप ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो और MX प्लेयर पर फ्री में देख सकते हैं. सीरीज में दिव्येंदु शर्मा का किरदार बहुत ही शानदार है. इन दिनों दिव्येंदु अपनी नई फिल्म ‘मिर्जापुर द मूवी’ को लेकर भी सुर्खियों में हैं. उनकी ये फिल्म 4 सितंबर को थिएटर में रिलीज हुई थी और ये अभी भी सिनेमाघरों में छाई हुई है.

---विज्ञापन---
First published on: Sep 26, 2026 05:04 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola