Saturday, 26 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

झूठी निकली मनोज तिवारी की बेटी! सौतेले पिता ने खोली रीति तिवारी की पोल

Bigg Boss 20: 'बिग बॉस 20' की कंटेस्टेंट रीति तिवारी काफी ज्यादा सुर्खियों में हैं. इसी बीच रीति तिवारी को लेकर चौंकाने वाला सच सामने आया है. अधिक जानकारी के लिए E24 का यह वीडियो देखें…

Edited By : Pooja Mishra | Updated: Sep 26, 2026 16:25
Share :

Bigg Boss 20: सलमान खान के विवादित शो ‘बिग बॉस 20’ में इन दिनों हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है. इस हफ्ते शो की कंटेस्टेंट रीति तिवारी काफी ज्यादा सुर्खियों में हैं. काजी तौकीर और उदिति सिंह के साथ हुई उनकी लड़ाई इस समय सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है. इसी बीच रीति तिवारी को लेकर चौंकाने वाला सच सामने आया है. रीति को लेकर यह खुलासा किसी और ने नहीं, बल्कि उनके सौतेले पापा और पंजाबी सिंगर एकम बाबा ने किया है.

बता दें कि मनोज तिवारी की पहली पत्नी रानी ने तलाक के बाद पंजाबी सिंगर एकम बाबा को डेट किया था. दोनों काफी वक्त तक लिव-इन रिलेशनशिप में भी रहे थे. हाल ही में एकम ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने रानी तिवारी और रीति तिवारी को लेकर कई खुलासे किए. उन्होंने रीति के 25,000 रुपये की पॉकेट मनी वाले दावे को झूठ बताया है. उन्होंने कहा, ‘रीति तिवारी बिग बॉस 20 में बोलती है कि उसे 20 से 25,000 रुपये पॉकेट मनी मिलती है. मैं आपके साथ 2020 से एक ही फ्लैट में रहा. जिसके पास 45 लाख के हैंडबैग, बड़ी-बड़ी गाड़ियां, रेंज रोवर से लेकर हर महीने ढाई से 3 लाख रुपये का डीजल का खर्च है. आप 25,000 कह रहे हो.’ अधिक जानकारी के लिए E24 का यह वीडियो देखें…

---विज्ञापन---
First published on: Sep 26, 2026 04:25 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola