Saturday, 26 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘झूठ बोल रही…’, रीति तिवारी के बिग बॉस में दिए बयान पर भड़के एकम बावा, मनोज तिवारी की एक्स वाइफ पर भी चौंकाने वाला दावा

मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी इन दिनों 'बिग बॉस 20' के घर में हैं. शो में उन्होंने काजी तौकीर और उदिति सिंह के साथ गाली-गलौज की जिसको लेकर उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है.

singer ekam bawa
रीति तिवारी को लेकर सिंगर एकम बावा का चौंकाने वाला दावा

भोजपुरी स्टार और नेता मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी इन दिनों ‘बिग बॉस 20’ के घर में हैं. शो में एंट्री के बाद से ही रीति लगातार चर्चा में बनी हुई हैं. काजी तौकीर और उदिति सिंह के साथ विवाद और गाली-गलौज को लेकर उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल भी किया जा रहा है. अब रीति की पर्सनल लाइफ को लेकर एक सिंगर ने ऐसे दावे किए हैं, जिनसे नया विवाद खड़ा हो गया है.

सिंगर ने खुद को बताया रीति का दूसरा पिता

सिंगर एकम बावा ने सोशल मीडिया पर कई पोस्ट शेयर किए हैं. इनमें उन्होंने दावा किया है कि वह मनोज तिवारी की एक्स वाइफ रानी तिवारी के साथ रिश्ते में रह चुके हैं. इतना ही नहीं, एकम ने दावा किया कि उन्होंने रानी से शादी भी की थी और इस लिहाज से वह रीति के दूसरे पिता हैं.

---विज्ञापन---

एकम ने शेयर की तस्वीरें

एकम बावा के मुताबिक, वह और रानी तिवारी साल 2020 से 2022 तक लिव-इन-रिलेशनशिप में रहे. इसके बाद उन्होंने शादी की. सिंगर का दावा है कि साल 2020 से 2025 के बीच वह रानी और रीति के साथ एक ही फ्लैट में रहे थे. उन्होंने यह भी कहा कि रीति उनकी मां और उनके रिश्ते के बारे में जानती थीं. अपने दावों के सपोर्ट में एकम ने रीति और रानी के साथ अपनी कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की हैं.

बिग बॉस में दिए बयान पर उठाए सवाल

रीति ने ‘बिग बॉस’ में कहा था कि उनके पिता मनोज तिवारी उन्हें खर्च के लिए हर महीने 25 हजार रुपये देते हैं. अब एकम बावा ने इस दावे पर भी सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने रीति के महंगे हैंडबैग, गाड़ियों और रेंज रोवर का जिक्र करते हुए कहा कि इतने कम पैसों में ये सब संभव नहीं है.

एकम का बड़ा दावा

एकम ने आगे दावा किया कि रीति एक बड़ी स्पोर्ट्स कंपनी चलाती हैं और मुंबई में उनके अपने महंगे फ्लैट भी हैं. उन्होंने रीति पर लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए उनके बिग बॉस में व्यवहार पर भी सवाल उठाए.

---विज्ञापन---

‘रीति का हूं पिता’

एकम बावा ने अपने पोस्ट में यह भी दावा किया कि रानी तिवारी ने उनके साथ दूसरी शादी की थी. उन्होंने कहा कि भले ही रीति मनोज तिवारी की बेटी हैं, लेकिन कानूनी तौर पर वह रीति के पिता हैं. उन्होंने रीति के शो में गाली देने के तरीके पर भी नाराजगी जाहिर की और कहा कि उन्हें इस तरह की बातें देखकर शर्मिंदगी महसूस हो रही है.

रानी तिवारी का नहीं आया रिएक्शन

हालांकि, रानी तिवारी ने एकम बावा के साथ शादी के दावे की सार्वजनिक तौर पर पुष्टि नहीं की है और न ही इन आरोपों पर अब तक उनका कोई रिएक्शन सामने आया है. ऐसे में एकम बावा के किए गए इन दावों में कितनी सच्चाई है यह बातें वह खुद ही बहुत अच्छे से जानते होंगे.

---विज्ञापन---
First published on: Sep 26, 2026 05:09 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola