Saturday, 26 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘रोने का मन कर रहा था…’ वाराणसी लॉन्च में क्यों चिल्लाने लगे राजामौली के बेटे? सामने आई वजह

SS Rajamouli Son SS Karthikeya Break Down: एसएस राजामौली के बेटे एसएस कार्तिकेय ने हाल ही में उनकी फिल्म 'वाराणसी' के भव्य टाइटल लॉन्च से जुड़ी एक बड़ी सच्चाई बताई है.

SS Rajamouli Son SS Karthikeya Break Down: भारत के पॉपुलर फिल्ममेकर्स में से एक एसएस राजामौली एक बार फिर से सुर्खियों में हैं. इस बार डायरेक्टर अपनी आने वाली फिल्म और अपने बेटे एसएस कार्तिकेय की वजह से खबरों में छाए हुए हैं. दरअसल, हाल ही में एसएस कार्तिकेय ने हैदराबाद में एसएस राजामौली की फिल्म ‘वाराणसी’ के भव्य टाइटल लॉन्च से जुड़ी एक बड़ी घटना का खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि इस प्रोग्राम में एक गड़बड़ी होने की वजह से बवाल मच गया था. उस वक्त एक बार तो उनका रोने का मन कर रहा था. चलिए आपको पूरा माजरा विस्तार से समझाते हैं.

मुझे रोने का मन…

एसएस कार्तिकेय ने हाल ही में एंकर सुमा और एक्टर फहद फासिल के साथ ‘डोंट ट्रबल द ट्रबल’ के प्रमोशनल वीडियो में ‘वाराणसी’ के टाइटल लॉन्च से जुड़ी एक बड़ी घटना का खुलासा किया था. उन्होंने बताया कि सब कुछ ठीक करने के दबाव की वजह से उनकी आंखों में आंसू आ गए थे. वीडियो में जब कार्तिकेय से पूछा गया कि ‘वाराणसी’ के कार्यक्रम में गड़बड़ी होने पर उन्हें कैसा लगा, तो उन्होंने बताया कि स्टेज के पीछे का माहौल वॉर रूम जैसा था. कार्तिकेय ने कहा, ‘सच कहूं तो मुझे रोने का मन कर रहा था. मैं इमोशनल हो गया, गुस्सा हो गया, पता नहीं किस पर. इसमें किसी की गलती नहीं थी.’

---विज्ञापन---
Varanasi MOVIE RELEASE DATE

बाबा जब स्टेज पर…

कार्तिकेय ने कहा, ‘तकनीकी रूप से हमारे पास एक बहुत मजबूत टीम है. ऐसा नहीं था कि हमने इसे गलत तरीके से रखा था या कुछ और. बस हमें इसे पहले सही से जांचने की जरूरत थी. आखिर में तीसरी कोशिश में सब कुछ ठीक हो गया. जिसके बाद मैंने ‘जर्सी’ के नानी की तरह चिल्लाकर रिएक्ट किया.’

कार्तिकेय ने ये भी बताया कि इस दौरान एसएस राजामौली का कैसा रिएक्शन था. उन्होंने कहा, ‘बाबा जब स्टेज पर आए, तो उनकी आवाज थोड़ी कांप रही थी. रामा गारू की आंखों में आंसू थे. ज्यादातर लोग रो रहे थे. मेरी आंखों में भी आंसू थे. ऐसा लग रहा था जैसे हमने कोई रॉकेट लॉन्च किया हो, जैसे इसरो करते हैं.’

---विज्ञापन---
First published on: Sep 26, 2026 04:03 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola