Rise And Fall S2: वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) के धमाकेदार रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल सीजन 2’ (Rise And Fall Season 2) में इन दिनों जबरदस्त ट्विस्ट और टर्न्स देखने को मिल रहे हैं. टीवी एक्टर करण पटेल (Karan Patel) के अचानक बाहर होने के बाद अब बिहार के नेता और शो के पहले ‘अल्टीमेट रूलर’ बने तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) ने भी शो को अलविदा कह दिया है. शुरुआती दो हफ्तों में ही चार बड़े कंटेस्टेंट्स के आउट होने से फैंस हैरान हैं और शो का पूरा गेम ही पलट गया है.
हेल्थ इश्यूज के चलते करण आउट
शो में करण पटेल का सफर उनकी हेल्थ की वजह से अचानक रुक गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, डायबिटीज से जूझ रहे करण को रोजाना इंसुलिन और समय पर दवाइयां लेनी पड़ती हैं, जिसके चलते उन्हें डॉक्टरी सलाह पर शो से वॉकाउट करना पड़ा.
लीगल और पॉलिटिकल रीजन से एग्जिट
करण के बाद तेज प्रताप यादव ने भी बीच में ही शो छोड़ दिया है. खबर है कि अपनी राजनीतिक एक्टिविटीज और कानूनी जिम्मेदारियों की वजह से वे शो को आगे समय नहीं दे पा रहे थे, जिसके कारण उन्होंने मेकर्स की सहमति से एग्जिट लेने का फैसला किया.
बिना 2 करोड़ पेनल्टी के मंजूरी
आमतौर पर किसी भी रियलिटी शो को बीच में अपनी मर्जी से छोड़ने पर भारी भरकम जुर्माना देना पड़ता है. हालांकि, तेज प्रताप की वाजिब कानूनी और राजनीतिक मजबूरियों को देखते हुए मेकर्स ने उन्हें बिना 2 करोड़ रुपये की पेनल्टी वसूले शो से जाने की परमिशन दे दी.
दो हफ्तों में चार कंटेस्टेंट्स बाहर
26 सितंबर को प्राइम वीडियो (Prime Video) पर शुरू हुए इस शो में ड्रामा थमने का नाम नहीं ले रहा. शहजाद पूनावाला के साथ हाथापाई के कारण सिवेट तोमर को निकाला गया था, फिर अनीश भगत एविक्ट हुए और अब करण-तेज प्रताप के जाने से सिर्फ दो हफ्तों में 4 कंटेस्टेंट्स कम हो चुके हैं.
वाइल्ड कार्ड एंट्री से होगा धमाका
एक के बाद एक चार दमदार खिलाड़ियों के शो से बाहर होने के बाद अब मेकर्स गेम में नया तड़का लगाने की तैयारी में हैं. खबर है कि मेकर्स जल्द ही शो में दो तगड़े वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स की एंट्री कराने वाले हैं, जिससे यह रियलिटी ड्रामा और दिलचस्प हो जाएगा.