Thursday, 8 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

थिएटर्स में फ्लॉप, OTT पर आते ही छाई ये फिल्म, रातों-रात बनी नंबर-1 ट्रेंडिंग

OTT Trending: आज हम आपके लिए साउथ इंडस्ट्री की एक ऐसी फिल्म लेकर आए हैं, जो बॉक्स ऑफिस पर तो डिजास्टर साबित हुई है, लेकिन ओटीटी पर आते ही इस फिल्म ने तहलका मचा दिया. रोमांस, कॉमेडी और ड्रामा से भरपूर ये फिल्म इस समय ओटीटी पर दर्शकों को खूब पसंद आ रही है.

romanchakam

OTT Trending: अगर आपको भी हल्की-फुल्की रोम कॉम वाली मूवीज पसंद हैं, तो ये खबर आपके लिए हैं. आज हम आपके लिए एक ऐसी मूवी लेकर आए हैं, जिसकी मजेदार कहानी आपका दिल जीत लेगी. ये मूवी एक ऐसे शख्स के इर्द-गिर्द घूमती है जो डेटिंग ऐप और प्यार के चक्कर में फंस चुका है. सिनेमाघरों में तो ये फिल्म कुछ खास नहीं कर पाई, लेकिन अब ओटीटी पर इसे खूब पसंद किया जा रहा है. आइए इसके बारे में जानते हैं.

कौनसी मूवी?

हम जिस फिल्म के बारे में बात कर रहे हैं वो एक तेलुगु भाषा की फिल्म है और हाल ही में 1 अक्टूबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आई है. फिल्म का ‘रोमांचकम’ (Romanchakam) है. ये एक रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म है, जिसमें सुमंत प्रभास और अनंतिका सनिलकुमार लीड रोल में हैं.

---विज्ञापन---
romanchakam

क्या है फिल्म की कहानी

इस फिल्म की कहानी एक एंटरप्रेन्योर अन्वेश (सुमंत प्रभास) नाम के लड़के के इर्द-गिर्द घूमती है, जो डेटिंग ऐप से जुड़ा एक स्टार्टअप शुरू करता है. अन्वेश के इसी स्टार्टअप के बीच उसे चेन्नई की रहने वाली मैथिली (अनंतिका अनिलकुमार) से प्यार हो जाता है. वो दोनों पहली बार जब हैदराबाद में मिलते हैं तो उनका लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप रोमांस कॉमेडी और सस्पेंस से भरी उलझन में बदल जाता है.

कहां देखें?

रोमांचकम 2 सितंबर 2026 को थिएटर्स में रिलीज हुई थी. बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म कुछ खास कलेक्शन नहीं कर पाई थी. हालांकि अब ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर इसे खूब पसंद किया जा रहा है. ओटीटी पर रिलीज होते ही इस ने नंबर-1 के स्थान पर अपनी धाक जमा ली है. इस वक्त ये फिल्म नेटफ्लिक्स की टॉप 10 ट्रेंडिंग लिस्ट में छाई हुई है.

---विज्ञापन---

First published on: Oct 08, 2026 08:47 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola