Wednesday, 4 November, 2026

---विज्ञापन---

Back

Rise and Fall 2: फिनाले से पहले ‘राइज एंड फॉल 2’ में बड़ा धमाका, एक साथ इन 3 कंटेस्टेंट्स का सफर खत्म

Rise and Fall 2: वीरेंद्र सहवाग के शो 'राइज एंड फॉल 2' में फिनाले से ठीक पहले बड़ा धमाका हुआ है. एपिसोड 40 में हुए ट्रिपल एलिमिनेशन से 3 कंटेस्टेंट्स बाहर हो गए. इसके अलावा शहजाद पूनावाला और स्वरा भास्कर की दोस्ती में आई दरार ने सबको चौंका दिया है.

rise and fall season 2 triple elimination

Rise and Fall 2: वीरेंद्र सहवाग का पॉपुलर रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल 2’ (Rise and Fall 2) अब अपने ग्रैंड फिनाले की दहलीज पर खड़ा है. फिनाले की इस जंग में दर्शकों को तब सबसे बड़ा झटका लगा जब एपिसोड 40 में एक साथ 3 मजबूत कंटेस्टेंट्स का सफर खत्म हो गया. ट्रिपल एलिमिनेशन के इस खौफनाक मोड़ ने घर का पूरा गेम बिगाड़ कर रख दिया है. वहीं, शो के शुरुआती दिनों से जिगरी दोस्त रहे शहजाद पूनावाला और स्वरा भास्कर के बीच छिड़ी खुली जंग ने फिनाले से पहले माहौल और गरमा दिया है.

शहजाद पूनावाला और स्वरा भास्कर की दोस्ती में आई दरार

शो के शुरुआती दिनों से ही शहजाद पूनावाला और स्वरा भास्कर के बीच काफी गहरी बॉन्डिंग देखने को मिलती थी. हालांकि, हाल ही में जब अल्टीमेट रूलर और शो के पहले फाइनलिस्ट बने शहजाद पूनावाला को पावर मिली, तो उन्होंने स्वरा भास्कर की जगह गौतम गुलाटी को सुरक्षित कर लिया. शहजाद के इस फैसले से स्वरा बुरी तरह भड़क गईं और अब दोनों खुलकर एक-दूसरे के खिलाफ नजर आ रहे हैं.

---विज्ञापन---

इस हफ्ते कौन-कौन से 6 कंटेस्टेंट्स थे डेंजर जोन में?

ग्रैंड फिनाले से पहले हुए इस हफ्ते के नॉमिनेशन प्रक्रिया में 6 कंटेस्टेंट्स के सिर पर बेघर होने की तलवार लटक रही थी. इस लिस्ट में प्रियंका चाहर चौधरी, निहारिका तिवारी, मनीष कश्यप, ऋषभ जायसवाल, जसवंत बोपन्ना और सोनम मलिक के नाम शामिल थे. वोटिंग लाइंस बंद होने के बाद दर्शकों की नजरें नतीजों पर टिकी हुई थीं.

प्रियंका और निहारिका सुरक्षित, मनीष और जसवंत हुए आउट

फैंस की वोटिंग के आधार पर प्रियंका चाहर चौधरी और निहारिका तिवारी को सबसे ज्यादा वोट मिले, जिसके चलते दोनों सुरक्षित होकर फिनाले की रेस में बनी रहीं. वहीं दूसरी ओर, सबसे कम वोट मिलने की वजह से मनीष कश्यप और जसवंत बोपन्ना को तुरंत प्रभाव से शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया.

---विज्ञापन---

रूलर्स की स्पेशल पावर ने तय किया तीसरे कंटेस्टेंट का शिकार

मनीष और जसवंत के बाहर होने के बाद बिग बॉस स्टाइल ट्विस्ट लाते हुए रूलर्स को स्पेशल पावर दी गई. उन्हें ऋषभ जायसवाल और सोनम मलिक में से किसी एक को बचाना था. वोटिंग के दौरान स्वरा भास्कर ने ऋषभ के पक्ष में स्टैंड लिया, जबकि करण पटेल, शहजाद पूनावाला और गौतम गुलाटी ने सोनम मलिक को वोट दिया. बहुमत सोनम के साथ होने के कारण ऋषभ जायसवाल को भी शो से बाहर होना पड़ा.

एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम हो रहा है शो

बनिजय एशिया के बैनर तले बने इस धमाकेदार शो का लुफ्त दर्शक ओटीटी प्लेटफॉर्म एमएक्स प्लेयर पर हर रोज दोपहर 12 बजे उठा सकते हैं. फिनाले से ठीक पहले हुए इस ट्रिपल एलिमिनेशन के बाद अब देखना दिलचस्प होगा कि ट्रॉफी किसके नाम होती है.

---विज्ञापन---
First published on: Nov 04, 2026 05:37 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो