ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर इंडिया में फिल्में खूब देखी जा रही हैं और हर हफ्ते नई फिल्में रिलीज होती हैं। भारत और विवाद के बीच नेटफ्लिक्स पर 5 फिल्में भारत में ट्रेंड कर रही हैं, सबसे दिलचस्प बात ये है कि बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स न पाने वाली फिल्म इस समय ओटीटी पर ट्रेंड कर रही हैं। चलिए जानते हैं कि नेटफ्लिक्स पर टॉप 5 में इस समय कौन-कौन-सी फिल्में हैं, जिन्हें लोग देख रहे हैं। इसके साथ ही एक फिल्म तो 19 दिनों से टॉप 10 में ट्रेंड कर रही हैं, जिसमें 90 के दशक का एक एक्टर है।
टॉप 1 पर तमिल फिल्म
जाट के साथ 10 अप्रैल को एक फिल्म रिलीज हुई थी, जिसका नाम ‘गुड बैड अग्ली’ है, थियेटर में धमाकेदार कमाई करने के बाद अब ओटीटी में धमाका कर दिया है। तमिल फिल्म को नेटफ्लिक्स पर लोग सबसे अधिक देख रहे हैं और इसी वजह से यह मूवी नंबर 1 पर है।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
दूसरे नंबर पर कौन?
जॉन अब्राहिम की फिल्म द डिप्लोमैट थियेटर में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी, लेकिन भारत-पाकिस्तान विवाद के बीच फिल्म को फायदा हो गया है। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर नंबर 2 पर है, मूवी को लोग भारत में सबसे ज्यादा देख और पसंद कर रहे हैं।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
नंबर 3 पर है जैक
एक और साउथ फिल्म नेटफ्लिक्स पर अपना जादू बिखेर रही है, जो एक तेलुगु फिल्म है। उसका नाम जैक है और इसे आईएमडीबी पर 4.6 रेटिंग मिली है और यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर नंबर 3 पर ट्रेंड कर रही है।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
नंबर 4 पर चोर की कहानी
ज्वेल थीफ की कहानी लोगों को बहुत पसंद आ रही है और ये फिल्म 19 दिनों से टॉप 10 में अपनी जगह बनाए हुए है। इस फिल्म को लोगों ने खूब प्यार दिया है और खासतौर पर सैफ अली खान और जयदीप अहलावत की एक्टिंग ने लोगों को इंप्रेस किया है।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
नंबर 5 पर लेडी की स्टोरी
पांचवे नंबर पर एक एक्शन और थ्रिलर फिल्म एक्सटेरिटोरियल है जो नेटफ्लिक्स पर हिंदी में रिलीज हुई है। ये फिल्म एक एक्स-सोल्जर सारा की कहानी है, जो अपने लापता बेटे को ढूंढने के लिए यूएस कंसुलेट में जाती है।
View this post on Instagram---विज्ञापन---