Wednesday, 24 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Netflix पर इस दिन रिलीज होगी ‘आप जैसा कोई’, 22 साल छोटी हीरोइन संग रोमांस करेंगे R Madhavan

Aap Jaisa Koi release date: नेटफ्लिक्स पर एक नई मॉर्डन लव स्टोरी अगले महीने दर्शकों को देखने को मिलने वाली है, जिसमें फातिमा सना शेख और आर माधवन की जोड़ी पहली बार दिखाई देगी। इन दोनों की नई फिल्म का नाम 'आप जैसा कोई' है, जो एक रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है, जिसकी रिलीज डेट से पर्दा उठा दिया गया है।

---विज्ञापन---

Aap Jaisa Koi
आप जैसा कोई (Image Credit: Instagram)

Aap Jaisa Koi release date: नेटफ्लिक्स पर जल्द ही दर्शकों को एक नई मॉर्डन लव स्टोरी देखने को मिलने वाली है। इस फिल्म में आर माधवन और फातिमा सना शेख की जोड़ी पहली बार साथ नजर आएगी। फातिमा और माधवन स्टारर ‘आप जैसा कोई’ का फर्स्ट लुक तो पहले ही सामने आ चुका था, लेकिन अब नेटफ्लिक्स ने अपनी नई फिल्म की रिलीज डेट से पर्दा उठा दिया है। आइए जानते हैं कि ये रोमांटिक कॉमेडी फिल्म कब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर लोगों को देखने को मिलेगी।

यह भी पढ़ें: 27 जून को बॉक्स ऑफिस पर सुपरक्लैश, एक साथ भिड़ेंगी 5 फिल्में, 1 हो रही री-रिलीज

---विज्ञापन---

नेटफ्लिक्स पर आएगी ‘आप जैसा कोई’

आर माधवन और फातिमा सना शेख की फिल्म ‘आप जैसा कोई’ को विवेक सोनी डायरेक्ट कर रहे हैं, जो पहले भी इसी तरह की एक कहानी से लोगों का दिल जीत चुके हैं। सान्या मल्होत्रा स्टारर ‘मीनाक्षी सुंदरेश्वर’ को भी विवेक ने ही डायरेक्ट किया था। फिल्म की छोटी-सी झलक मेकर्स दिखा चुके हैं और मूवी में फातिमा मिस बॉस के किरदार में दिखने वाली हैं। आर माधवन को देखकर आपको ‘तनु वेड्स मनु’ वाले सीधे शरीफ डॉक्टर मनु की याद आ जाएगी।

कब रिलीज होगी ‘आप जैसा कोई’

नेटफ्लिक्स ने 17 जून को अपकमिंग फिल्म ‘आप जैसा कोई’ का एक पोस्टर शेयर किया है, जिसके साथ उन्होंने रिलीज डेट का ऐलान किया है। फातिमा सना शेख और आर माधवन की फिल्म ‘आप जैसा कोई’ अगले महीने 11 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। पोस्टर में एक बेंच पर नीली साड़ी में फातिमा और उनके साथ नीली ही शर्ट में आर माधवन बैठे हुए हैं और एक दूसरे को देखकर स्माइल कर रहे हैं।

---विज्ञापन---

2025 की एक और नई जोड़ी 

साल 2025 में कई फ्रेश जोड़ियां स्क्रीन पर दिखने वाली हैं, जिसमें एक नाम फातिमा सना शेख और आर माधवन का भी शुमार हो गया है। 33 साल की फातिमा के साथ 55 साल के माधवन की जोड़ी पहली बार साथ आ रही हैं और अब देखना है कि इस ऑनस्क्रीन कपल को लोग साथ में कितना पसंद करते हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Kuberaa Trailer की 5 दिलचस्प बातें, जो फिल्म देखने पर करेंगी मजबूर

First published on: Jun 17, 2025 12:09 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola