Monday, 27 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Netflix से जल्द होगी इन 5 फिल्मों की छुट्टी, साउथ और हिंदी मूवीज भी लिस्ट में शामिल

Netflix Leaving Soon Movies: कई मूवीज ऐसी हैं जो नेटफ्लिक्स से हटने जा रही हैं। इनमें हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक की फिल्में शामिल हैं। आइए आपको भी बताते हैं और कौन-कौन मूवीज इस लिस्ट में हैं?

---विज्ञापन---

P.C.- IMDb

Netflix Leaving Soon Movies: बॉलीवुड, टॉलीवुड और हॉलीवुड की कई मूवीज ऐसी हैं जो जल्द ही नेटफ्लिक्स से हटने जा रही हैं। इन मूवीज को अगर आपने अभी तक नहीं देखा है तो आप इन मूवीज को अपनी वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं। ताकि इन मूवीज को आप नेटफ्लिक्स से हटने से पहले देख लें। इनमें कुणाल खेमू की मूवी से लेकर टॉम हॉलैंड तक की मूवीज शामिल हैं। चलिए जानते हैं आखिर इस लिस्ट में किन-किन फिल्मों के नाम शामिल हैं?

यह भी पढ़ें: 33 साल की एक्ट्रेस ने कराया स्पेशल मैटरनिटी शूट, साड़ी में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप; दूसरी बार बनेंगी मां

---विज्ञापन---

Blood Money

साल 2012 में आई ये हिंदी एक्शन थ्रिलर मूवी भी इस लिस्ट में शामिल है। इसे विशाल महादकर ने डायरेक्ट किया है। वहीं मूवी की कास्ट की बात करें तो इसमें कुणाल खेमू, अमृता पुरी और मनीष चौधरी लीड रोल में हैं। बॉक्स ऑफिस पर ये मूवी हिट साबित हुई थी। आप भी इसे जल्द देखकर निपटा सकते हैं।

---विज्ञापन---

90 ML

ये तमिल कॉमेडी मूवी भी जल्द ही नेटफ्लिक्स से गायब होने जा रही है। इसे अनीता उदीप ने डायरेक्ट किया है। वहीं मूवी में ओविया, एंसन पॉल, मासूम शंकर, मोनिशा राम, श्री गोपिका और बोम्मु लक्ष्मी मुख्य भूमिका में हैं। ये साल 2019 में रिलीज हुई थी।

---विज्ञापन---

Spider-Man: No Way Home

टॉम हॉलैंड की ये अमेरिकन सुपरहीरो मूवी भी नेटफ्लिक्स से हटने जा रही है। इस मूवी को जॉन वॉट्स ने डायरेक्ट किया है। वहीं टॉम हॉलैंड के साथ-साथ मूवी में जेंडाया, बेनेडिक्ट काम्वारबेच, जैकब बैटलन, जॉन फेवरो, जेमी फॉक्स, विलेम डेफो और अल्फ्रेड मोलिना मुख्य भूमिका में नजर आए हैं।

---विज्ञापन---

Manjhi- The Mountain Man

नवाजुद्दीन सिद्दीकी की ये मूवी भी इस लिस्ट में शामिल है। इस मूवी की कहानी दशरथ मांझी के जीवन पर आधारित है। वहीं ये रियल लाइफ बेस्ड स्टोरी है। इस फिल्म को केतन मेहता ने डायरेक्ट किया है। मूवी की कास्ट की बात करें तो नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ-साथ इसमें राधिका आप्टे, उर्मिला महंत, तिग्मांशु धूलिया और गौरव द्विवेदी मुख्य किरदार में हैं।

---विज्ञापन---

Rush Hour 2

ये कॉमेडी एक्शन अमेरिकन मूवी भी जल्द ही नेटफ्लिक्स से हट रही है। इसे ब्रेट रैटनर ने डायरेक्ट किया है। मूवी में जैकी चैन और क्रिस टकर लीड रोल में नजर आए हैं। वहीं जैकी और क्रिस के साथ-साथ इसमें जॉन लोन, एलन किंग, रोजलीन सांचेज और हैरिस युलिन अहम भूमिका में हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: बेटी के बर्थडे पर इमोशनल हुए Shatrughan Sinha, सोनाक्षी की क्यूट तस्वीरें शेयर कर लिखा प्यारा मैसेज

First published on: Jun 02, 2025 02:19 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola