Entertainment News LIVE: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर जीतेंद्र एक बार फिर से खबरों की हेडलाइन में छा गए हैं. दरअसल, हिंदी सिनेमा के सबसे सफल एक्टर्स में से एक जीतेंद्र ने अपने बेटे तुषार कपूर को खुद से ज्यादा अच्छा एक्टर बताया है. साथ ही ये भी कहा कि उनकी सफलता सिर्फ किस्मत का खेल है. चलिए जानते हैं कि हिंदी सिनेमा में 60 साल का लंबा एक्टिंग करियर रखने वाले जीतेंद्र ने अपने बेटे को लेकर क्या कुछ कहा है.
तुषार मुझसे अच्छा एक्टर…
दरअसल, हाल ही में वैरायटी इंडिया के साथ एक इंटरव्यू में जीतेंद्र ने बताया कि वो तुषार को खुद से बेहतर एक्टर मानते हैं. इंटरव्यू में जब जीतेंद्र से तुषार और उनकी सफलता के बारे में पूछा गया, तो इसके जवाब में उन्होंने कहा, ‘यह सब किस्मत है. तुषार मुझसे कहीं बेहतर और ज्यादा डेडिकेटेड एक्टर है. मैं यह सिर्फ इसलिए नहीं कह रहा कि वह मेरा बेटा है. मैं बस लकी था कि सही समय पर सही जगह पर था. सोचिए अगर महान वी. शांताराम जी ने मुझे नहीं देखा होता और हीरो नहीं बनाया होता तो मेरा क्या होता. मेरे पास कोई एक्सपीरियंस नहीं था, कोई टैलेंट नहीं था, कुछ भी नहीं था. सिर्फ किस्मत मेरे साथ थी.’
ओल्ड-एज होम चलाती हैं एकता?
जीतेंद्र ने आगे कहा, ‘तुषार बहुत समझदार और बहुत फोकस्ड लड़का है. उसे कभी मेरी सलाह की जरूरत नहीं पड़ी. मुझे एकता की चिंता रहती थी! जब वह छोटी थी, तो वह सिर्फ तीन काम करती थी, खाना, खाना और खाना. वह अपने भाई का टिफिन भी खत्म कर देती थी. मैंने कभी नहीं सोचा था कि वह आज जहां है, वहां पहुंचेगी. क्या आप जानते हैं कि वह चैरिटी का काम करती है, वो भी बिना इस बारे में बात किए. एक ओल्ड-एज होम चलाती है? मुझे अपने दोनों बच्चों पर बहुत गर्व है. मैंने अब तुषार को उस कंस्ट्रक्शन बिजनेस में शामिल कर लिया है जिसे मैं चला रहा हूं.’
‘रामायण’ की कमाई
नीतेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी उनकी ड्रीम प्रोजेक्ट फिल्म ‘रामायण’ ने 19वें दिन 12.70 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इसी के साथ फिल्म ने भारत में अब तक 955.45 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. वहीं, इस फिल्म ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर अब तक 1,689.50 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है.