Tuesday, 24 November, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘सैनिक बोरिंग होते हैं क्या?’, ‘तेरी सेक्सी ब्यूटी’ पर ट्रोलिंग देख भड़के सलमान खान, दिया करारा जवाब

'मातृभूमि: वॉर रेस्ट इन पीस' फिल्म के सॉन्ग 'तेरी सेक्सी ब्यूटी' और 'मदिरापान' को लेकर सोशल मीडिया पर काफी ट्रोलिंग चल रही है. जिसपर अब सलमान खान ने जवाब दिया है.

salman khan Maatrubhumi
'तेरी सेक्सी ब्यूटी' गाने पर ट्रोलिंग देख सलमान खान ने दिया जवाब, Photo Credit- Social Media/ AI

सलमान खान की मचअवेटेड फिल्म ‘मातृभूमि: वॉर रेस्ट इन पीस’ जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है, फिल्म को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है, तो दूसरी तरफ फिल्म के सामने आए गानों ‘तेरी सेक्सी ब्यूटी’ और ‘मदिरापान’ को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग हो रही है, यूजर्स का कहना है कि युद्ध और सैनिकों की जिंदगी पर बनी फिल्म में ऐसे गाने क्यों हैं. इसपर अब खुद ‘भाइजान’ ने सामने आकर गानों का बचाव किया है, सलमान खान ने क्या कुछ बोला आइए जानते है.

‘सैनिक बोरिंग होते हैं क्या?’

हाल ही में ABP को दिए इंटरव्यू में सलमान खान ने गानों पर हो रही ट्रोलिंग को लेकर अपनी बात रखी. एक्टर ने सवाल किया कि आखिर लोगों को ऐसा क्यों लगता है कि सैनिक बोरिंग होते हैं. सलमान के मुताबिक, फिल्मों में अक्सर जवानों को सिर्फ युद्ध करते और देश की रक्षा करते हुए दिखाया जाता है, जबकि उनकी जिंदगी में भी हंसी मजाक और मस्ती के पल होते हैं.

---विज्ञापन---

जवानों की निजी जिंदगी दिखाने की कोशिश

सलमान ने कहा कि सैनिक भी ‘टन टना टन तारा’ और ‘हुड़ हुड़ दबंग’ जैसे गानों पर गाना और डांस करना पसंद कर सकते हैं. फिल्म में जवानों के गंभीर और साहसी रूप के साथ उनकी निजी जिंदगी को भी दिखाने की कोशिश की गई है.

‘बजरंगी भाईजान’ जैसी नेक फिल्म ‘मातृभूमि’

सलमान खान ने अपनी फिल्म ‘मातृभूमि’ की तुलना 10 साल पहले रिलीज हुई ‘बजरंगी भाईजान’ से भी की. उन्होंने बताया कि फिल्म की कहानी भारत और चीन के बीच सीमा पर हुई एक छोटी झड़प से शुरू होती है. हालांकि, एक्टर ने साफ किया कि यह फिल्म गलवान संघर्ष पर आधारित नहीं है.

---विज्ञापन---

फिल्म में दोनों देशों के सैनिकों की दिखेगी स्थिति?

सलमान के मुताबिक, फिल्म की शुरुआत हल्के फुल्के अंदाज में होती है, लेकिन कहानी आगे बढ़ने के साथ हालात गंभीर हो जाते हैं. फिल्म में युद्ध का असर दोनों देशों के सैनिकों और उनके परिवारों पर दिखाया गया है.

दुश्मन देश के सैनिकों के लिए भी दिखेगा सम्मान

सलमान ने कहा कि दूसरे देश के सैनिक भी अपने परिवारों के लिए उतने ही जरूरी हैं, जितने भारतीय जवान. उनके भी माता-पिता और बच्चे होते हैं. युद्ध में जब गोली किसी सैनिक को लगती है, तो उसका दर्द उसके परिवार तक पहुंचता है.

---विज्ञापन---

4 दिसंबर को होगा इम्तिहान?

फिलहाल, अपूर्व लाखिया के डायरेक्शन में बनी ‘मातृभूमि’ में सलान खान के अपोजिट चित्रांगदा सिंह अहम भूमिका में नजर आने वाली हैं. यह फिल्म 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने को तेयार है. अब देखना दिलचस्प होगा कि जहां ‘भाइजान’ ने ‘बजरंगी भाईजान’ से तुलना कर फिल्म को उसके जैसी नेक बताया है, तो क्या दर्शकों से भी उतना ही प्यार पाने में यह फिल्म सफल हो पाती है. यह आने वाला वक्त तय करेगा.

First published on: Nov 24, 2026 03:23 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो