Friday, 26 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Kara OTT Released: ओटीटी पर धनुष की ‘कारा’ देख गम में डूबे फैंस, बोले- ‘माफ कर दो मास्टर…’

Kara OTT Released: धनुष की फिल्म 'कारा' ओटीटी पर रिलीज होने के बाद चर्चा में छा गई है. फिल्म देखने के बाद फैंस ने मेकर्स और धनुष से सोशल मीडिया के जरिए माफी मांगी.

---विज्ञापन---

Kara OTT Released: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार धनुष की फिल्म ‘कारा’ सिनेमाघरों के बाद अब ओटीटी पर रिलीज हो गई है. जब से यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है, तब से ही यह फिल्म सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है. ओटीटी पर फिल्म देखने के बाद फैंस को इस बात का बहुत बुरा लगा कि उन्होंने यह फिल्म थिएटर में क्यों नहीं देखी. इसके बाद कई फैंस ने फिल्म के मेकर्स और धनुष से सोशल मीडिया के जरिए माफी मांगी. चलिए आपको यह पूरा माजरा समझाते हैं.

ओटीटी पर आते ही चर्चा में आई फिल्म

विग्नेश राजा के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘कारा’ नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने के बाद से फिर से चर्चा का विषय बन गई है. दरअसल, 30 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई यह क्राइम थ्रिलर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई. लेकिन, जैसे ही यह फिल्म 28 मई को नेटफ्लिक्स पर आई, देखते ही देखते ऑनलाइन ऑडियंस के बीच छा गई. इसके साथ ही यह फिल्म सोशल मीडिया पर भी ट्रेंड करने लगी.

---विज्ञापन---

फैंस ने मांगी माफी

कई फैंस ओटीटी पर फिल्म देखने के बाद अपराधबोध महसूस करने लगे कि उन्होंने यह फिल्म सिनेमाघरों में क्यों नहीं देखी थी. जैसे एक फैन ने लिखा, ‘हम इस फिल्म का जश्न मनाने में कैसे असफल रहे? ऑनलाइन रिव्यू देखने के बाद मैंने इसे नहीं देखा, लेकिन शुरू से अंत तक यह फिल्म बिल्कुल शानदार थी। यह फिल्म इस साल की बेस्ट फिल्मों में से एक है.’ वहीं, एक दूसरे फैन ने माफी मांगते हुए लिखा, ‘माफ कीजिए मास्टर डी और विग्नेश राजा, मैंने फर्जी नेगेटिव रिव्यू के कारण एक बेहतरीन फिल्म देखने से चूक गया. अब मुझे बहुत पछतावा हो रहा है. अच्छी फिल्मों को ऑडियंस का अच्छा रिस्पॉन्स मिलना चाहिए, और ‘कारा’ एक बेहतर ऑडियंस वर्ग की हकदार थी।’ एक दूसरे यूजर ने लिखा, ‘धनुष की इस फिल्म का क्या शानदार इंटरवल का सेटअप है!’

First published on: May 28, 2026 11:31 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola