Friday, 16 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

Jailer 2 OTT Release Update: ओटीटी पर कब और कहां देखने को मिलेगी रजनीकांत की ‘जेलर 2’? सामने आई तारीख

Jailer 2 OTT Release Update: साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'जेलर 2' की ओटीटी रिलीज को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है.

Jailer 2 OTT Release Update: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार थलाइवा रजनीकांत की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘जेलर 2’ 15 अक्टूबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म ने पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा बनाना शुरू कर दिया है. फिल्म ने पहले दिन ही भारत में 50 करोड़ के पार और वर्ल्डवाइड 100 करोड़ के पार का कलेक्शन कर लिया है. इसके अलावा, फैंस से लेकर क्रिटिक्स तक से फिल्म को काफी अच्छे रिव्यू मिल रहे हैं. अभी फिल्म थिएटर में रिलीज हुई ही थी कि सोशल मीडिया पर इसके ओटीटी रिलीज को लेकर चर्चाएं तेज होने लगीं. इसी बीच इंटरनेट पर रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ की ओटीटी रिलीज को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है.

फिल्म ‘जेलर 2’ ने की धुआंधार कमाई

नेल्सन दिलीपकुमार के डायरेक्शन में बनी रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर पहले ही दिन 59.70 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया और अपनी जबरदस्त ओपनिंग दर्ज करवाई. ऑडियंस के सोशल मीडिया रिएक्शन के अनुसार, फिल्म के एक्शन सीन, स्टार कास्ट और मास मोमेंट्स ने फैंस का दिल जीत लिया है. इसके अलावा, इस फिल्म में रजनीकांत फिर से टाइगर वाले अवतार के साथ वापसी कर रहे हैं. वहीं, ओटीटी के दीवाने फिल्म के स्ट्रीमिंग पार्टनर और संभावित ओटीटी रिलीज डेट के बारे में जानने के लिए एक्साइटेड हैं.

---विज्ञापन---

‘जेलर 2’ की ओटीटी रिलीज पर अपडेट

हाल ही में ‘जेलर 2’ की ओटीटी रिलीज को लेकर एक आधिकारिक घोषणा की गई है, जिसमें बताया गया है कि रजनीकांत की इस नई फिल्म के डिजिटल स्ट्रीमिंग राइट्स अमेजन प्राइम वीडियो ने हासिल कर लिए हैं. हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक, यह डील 160 करोड़ रुपये में हुई है और फिल्म 12 नवंबर, 2026 को प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने की उम्मीद है. इस डील में चार हफ्ते का थिएट्रिकल विंडो भी शामिल है, जिसका मतलब है कि फिल्म ‘जेलर 2’ सिनेमाघरों में रिलीज होने के लगभग एक महीने बाद ऑनलाइन देखने को मिलेगी. हालांकि, अभी तक फिल्म की ओटीटी रिलीज डेट को लेकर अमेजन प्राइम वीडियो या मेकर्स की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. लेकिन माना जा रहा है कि 12 नवंबर को यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज हो जाएगी.

‘जेलर 2’ की कास्ट

फिल्म ‘जेलर 2’ में रजनीकांत के अलावा, राम्या कृष्णन, योगी बाबू, मिथुन चक्रवर्ती, मोहनलाल और शिवराजकुमार जैसे एक्टर्स भी अहम किरदारों में हैं. नेल्सन दिलीपकुमार और रजनीकांत की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छी ओपनिंग की है.

First published on: Oct 16, 2026 11:37 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो