एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। मशहूर हॉलीवुड एक्टर आरजे मिट्टे के 34 साल की उम्र में निधन की खबर ने फैंस को सदमे में डाल दिया है। एक्टर को टीवी सीरीज ‘ब्रेकिंग बैड’ में वॉल्टर व्हाइट जूनियर के किरदार से दुनियाभर में पहचान मिली थी। उनका पूरा नाम रॉय फ्रैंक मिट्टे तृतीय था। एक्टर के रिप्रेजेंटेटिव शॉन रिले ने बयान जारी कर उनके निधन की जानकारी दी। उन्होंने आरजे को एक नेक इंसान बताया, जो दिव्यांग लोगों के अधिकारों के लिए हमेशा आवाज उठाते थे। हालांकि, उनकी मौत की असली वजह की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में अलग-अलग आशंकाएं जताई गई हैं, लेकिन जांच और पोस्टमॉर्टम की जानकारी सामने आने तक किसी भी दावे को कन्फर्म नहीं माना जा सकता। आरजे की जिंदगी भी संघर्षों से भरी रही। महज तीन साल की उम्र में उन्हें सेरेब्रल पाल्सी होने का पता चला था। इसके बावजूद उन्होंने अपने सपनों को पूरा किया और मनोरंजन जगत में अपनी अलग पहचान बनाई। एक्टर को जन्म के कुछ हफ्तों बाद गोद लिया गया था। उनके परिवार में उनकी मां डायना मिट्टे, पिता रॉय फ्रैंक मिट्टे जूनियर और छोटी बहन लेसिने कैरिएर हैं। अक्टूबर 2025 में उन्होंने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड केनेडी सुआरेज़ से सगाई की थी। 10 अक्टूबर को उनकी मंगेतर का जन्मदिन था।
---विज्ञापन---
मशहूर एक्टर का अचानक निधन, 34 साल की उम्र में ली अंतिम सांस ! सगाई के बाद सदमे में 31 की मंगेतर !
एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। मशहूर हॉलीवुड एक्टर आरजे मिट्टे के 34 साल की उम्र में निधन की खबर ने फैंस को सदमे में डाल दिया है। एक्टर को टीवी सीरीज ‘ब्रेकिंग बैड’ में वॉल्टर व्हाइट जूनियर के किरदार से दुनियाभर में पहचान मिली थी।
First published on: Oct 13, 2026 01:58 PM
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.
Sponsored Links by Taboola