Saturday, 17 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

Drishyam 3 Box Office Collection Day 14: ‘जेलर 2’ भी नहीं रोक पाई ‘दृश्यम 3’ की रफ्तार, 14वें दिन भी की करोड़ों की कमाई

Drishyam 3 Box Office Collection Day 14: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की सस्पेंस थ्रिलर फिल्म 'दृश्यम 3' की कमाई लगातार जारी है. 14वें दिन भी फिल्म ने शानदार कमाई की है.

Drishyam 3 Box Office Collection Day 14
Drishyam 3 Box Office Collection Day 14

Drishyam 3 Box Office Collection Day 14: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन और जयदीप अहलावत की फिल्म ‘दृश्यम 3’ पिछले 2 हफ्तों से सिनेमाघरों और बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है. आज इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुए 14 दिन हो गए हैं. इसके बाद भी फिल्म की कमाई की रफ्तार लगातार जारी है. यहां तक कि सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ की रिलीज के बाद भी ‘दृश्यम 3’ के कलेक्शन में किसी तरह की कोई कमी नहीं आई. फिल्म ने 14वें दिन भी भारत और वर्ल्डवाइड लेवल पर काफी अच्छी-खासी कमाई की है. चलिए जानते हैं कि ‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक कुल कितनी कमाई की है.

‘दृश्यम 3’ की रफ्तार जारी

Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, अजय देवगन और तब्बू की सस्पेंस थ्रिलर फिल्म ‘दृश्यम 3’ ने 14वें दिन 4.25 करोड़ रुपये की कमाई की है, जिसमें 13वें दिन के मुकाबले 19.0 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है. इसके बाद भी फिल्म ‘दृश्यम 3’ ने भारत में अब तक 333 करोड़ रुपये का व्यापार कर लिया है. वहीं, फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 399 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ की रिलीज के बाद भी ‘दृश्यम 3’ की कमाई पर इसका कोई असर नहीं पड़ा और फिल्म ने हमेशा की तरह काफी अच्छा प्रदर्शन किया है.

---विज्ञापन---

14वें दिन की कुल ऑक्यूपेंसी

14वें दिन भी फिल्म ‘दृश्यम 3’ की ऑक्यूपेंसी में मामूली गिरावट देखने को मिली है. गुरुवार को पूरे भारत में फिल्म के कुल 10,809 शो चलाए गए, जिनकी कुल ऑक्यूपेंसी 11.0 प्रतिशत रही. रिपोर्ट के अनुसार, 14वें दिन की सुबह के शो में 5.75 प्रतिशत, दोपहर के शो में 10.58 प्रतिशत, शाम के शो में 12.08 प्रतिशत और रात के शो में 16.25 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई. वहीं, थिएटर में फुटफॉल की संख्या 22,88,740 रही.

फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनी फिल्म ‘दृश्यम 3’ का वर्ल्डवाइड लेवल पर भी शानदार प्रदर्शन जारी है. Sacnilk.com के मुताबिक, इस सस्पेंस थ्रिलर फिल्म ने वर्ल्डवाइड अब तक 515 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है.

First published on: Oct 16, 2026 08:44 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो