Friday, 16 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

Jailer 2 Box Office Collection Day 1: रात में बढ़ी रजनीकांत की ‘जेलर 2’ की कमाई, पहले ही दिन पार हुआ 100 करोड़ का आंकड़ा

Jailer 2 Box Office Collection Day 1: सुपरस्टार रजनीकांत की एक्शन थ्रिलर फिल्म 'जेलर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी शानदार ओपनिंग दर्ज कराई है, जिसमें फिल्म के नाइट शो ने बड़ा योगदान दिया है.

Jailer 2 Box Office Collection Day 1: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार रजनीकांत की एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘जेलर 2’ पूरे भारत के सिनेमाघरों में 15 अक्टूबर को रिलीज हो चुकी है. इसी के साथ आज इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुए पूरा एक दिन हो गया है. रजनीकांत के फैंस के बीच पहले दिन फिल्म ‘जेलर 2’ को लेकर काफी एक्साइटमेंट देखने को मिली है. इसके अलावा, फैंस के साथ-साथ क्रिटिक्स ने भी फिल्म को काफी अच्छे रिव्यू दिए हैं. इन सबके बीच फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी शानदार ओपनिंग दर्ज कराई है, जिसमें फिल्म के नाइट शो का बड़ा योगदान है. आइए जानते हैं कि फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कितने करोड़ रुपये की कमाई की है.

‘जेलर 2’ की जबरदस्त ओपनिंग

Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, रजनीकांत और ऋतिक रोशन की फिल्म ‘जेलर 2’ ने पहले दिन ही 59.70 करोड़ रुपये की कमाई के साथ बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त ओपनिंग की है. फिल्म ने तमिल में 43.35 करोड़ रुपये, तेलुगु में 12.50 करोड़ रुपये, हिंदी में 3.50 करोड़ रुपये और कन्नड़ में 35 लाख रुपये की कमाई की है. वहीं, पहले दिन फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 70.25 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.

---विज्ञापन---

रात में बढ़ी फिल्म की कमाई

फिल्म ‘जेलर 2’ की इस शानदार कमाई में इसके नाइट शो का बहुत बड़ा योगदान है. दरअसल, फिल्म ने पहले दिन की शाम तक 52.37 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इसके बाद फिल्म ने अकेले नाइट शो में 7.33 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. पहले दिन फिल्म ‘जेलर 2’ की कुल थिएटर ऑक्यूपेंसी 55.4 प्रतिशत रही. रिपोर्ट के अनुसार, पहले दिन सुबह के शो में 71.77 प्रतिशत, दोपहर के शो में 65.31 प्रतिशत, शाम के शो में 75.08 प्रतिशत और रात के शो में 89.62 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई. यहां साफ देखा जा सकता है कि रात के शो में फिल्म की ऑक्यूपेंसी पूरे दिन के मुकाबले सबसे अधिक थी. वहीं, पहले दिन फिल्म ‘जेलर 2’ के पूरे देश में 16,599 शो चलाए गए, जिनमें कुल फुटफॉल 3,746,734 रहा.

100 करोड़ के पार पहुंची फिल्म

नेल्सन दिलीपकुमार के निर्देशन में बनी फिल्म ‘जेलर 2’ ने भारत के साथ-साथ वर्ल्डवाइड भी पहले दिन काफी शानदार प्रदर्शन किया है. Sacnilk.com के मुताबिक, इस फिल्म ने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन ही 125.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. इसी के साथ इस फिल्म ने 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया.

First published on: Oct 16, 2026 07:47 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो