Thursday, 15 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

Drishyam 3 Box Office Collection: ‘दृश्यम 3’ के कलेक्शन में आई गिरावट, 14वें दिन कमाए सिर्फ इतने करो

Drishyam 3 Box Office Collection Day 14: अजय देवगन (Ajay Devgn) की सुपर-सक्सेसफुल सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म ‘दृश्यम 3’ (Drishyam 3) की बॉक्स ऑफिस रफ्तार में थोड़ा सा स्लोडाउन जरूर देखा गया है, लेकिन विजय सालगांवकर की इस मास्टरपीस फिल्म का जलवा अभी भी कम नहीं हुआ है. वीकेंड और शुरुआती दिनों के भयंकर तूफान के बाद, […]

Drishyam 3 Box Office Collection Day 14
Drishyam 3 Box Office Collection Day 14

Drishyam 3 Box Office Collection Day 14: अजय देवगन (Ajay Devgn) की सुपर-सक्सेसफुल सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म ‘दृश्यम 3’ (Drishyam 3) की बॉक्स ऑफिस रफ्तार में थोड़ा सा स्लोडाउन जरूर देखा गया है, लेकिन विजय सालगांवकर की इस मास्टरपीस फिल्म का जलवा अभी भी कम नहीं हुआ है. वीकेंड और शुरुआती दिनों के भयंकर तूफान के बाद, अब फिल्म ने थिएटर्स में अपने 14वें दिन के कलेक्शन के साथ डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर 332 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है.

चौदहवें दिन की बॉक्स ऑफिस रफ्तार

सैकनिल्क (Sacnilk) के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, ‘दृश्यम 3’ ने रिलीज के 14वें दिन रात 10 बजे तक लगभग 3.47 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है. इसके साथ ही भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन बढ़कर 332.22 करोड़ रुपये हो गया है. यानी 14वें दिन फिल्म की रफ्तार काफी धीमी नजर आई है.

---विज्ञापन---

डे-वाइज कमाई का ग्राफ

‘दृश्यम 3’ ने रिलीज के पहले दिन से लेकर 14वें दिन तक, कुछ इस तरह से बॉक्स ऑफिस पर कमाई कर रही है-

  • पहला हफ्ता: 245.50 करोड़
  • आठवां दिन: 14.50 करोड़
  • नौवां दिन (दूसरा शनिवार): 26.50 करोड़
  • दसवां दिन (दूसरा रविवार): 22.50 करोड़
  • ग्यारहवां दिन (दूसरा सोमवार): 6.25 करोड़ (कुल 11 दिन: 315.25 करोड़)
  • बारहवां दिन (दूसरा मंगलवार): 8.50 करोड़
  • तेरहवें दिन (दूसरा बुधवार): 5.25 करोड़
  • चौदहवें दिन (रात 10 बजे तक): 3.47 करोड़ (कुल नेट: 332.22 करोड़)

ओवरसीज मार्केट में भी जलवा कायम

घरेलू बॉक्स ऑफिस के अलावा विदेशों में भी फिल्म का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है. ओवरसीज मार्केट में फिल्म 100 करोड़ के क्लब को पार करते हुए 13वें दिन तक कुल 115 करोड़ रुपये का शानदार कारोबार कर चुकी है.

---विज्ञापन---

ग्लोबल लेवल पर 500 करोड़ के पार

भारत और ओवरसीज की कुल कमाई को मिलाकर ‘दृश्यम 3’ का दुनियाभर में ग्रॉस कलेक्शन अब 509 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर चुका है, जो इस सस्पेंस थ्रिलर के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है.

मजबूत स्टारकास्ट और डायरेक्शन का कमाल

अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अजय देवगन, तब्बू, श्रिया सरन, ईशिता दत्ता, रजत कपूर के साथ-साथ जयदीप अहलावत और प्रकाश राज की धांसू एंट्री ने इसे इस साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में ला खड़ा किया है.

---विज्ञापन---
First published on: Oct 15, 2026 10:33 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो