Thursday, 15 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

Aamir Khan के भांजे का देश निकाला! प्रोटेस्ट में शामिल होना पड़ा भारी, भारतीय नागरिक नहीं Imran Khan

आमिर खान के भांजे और बॉलीवुड एक्टर इमरान खान इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा एक विवाद को लेकर चर्चा में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंबई पुलिस की तरफ से उन्हें 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस दिया गया है।

Edited By : Yasmeen Sheikh | Updated: Oct 15, 2026 18:44
Share :
Imran Khan

आमिर खान के भांजे और बॉलीवुड एक्टर इमरान खान इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा एक विवाद को लेकर चर्चा में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंबई पुलिस की तरफ से उन्हें 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस दिया गया है। यह मामला 10 अक्टूबर को मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में हुए एक प्रदर्शन से जुड़ा है, जहां मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की जा रही थी। इस प्रदर्शन में इमरान खान भी शामिल हुए थे। उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे, जिसके बाद उनकी मौजूदगी चर्चा का विषय बन गई। रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने इमरान को हिरासत में भी लिया था। इस मामले में 400 से ज्यादा लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किए जाने की बात सामने आई थी। अब इमरान को भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर ने विवाद को और बढ़ा दिया है। दरअसल, इमरान खान भारतीय नागरिक नहीं हैं। उनका जन्म 13 जनवरी 1983 को अमेरिका के मैडिसन में हुआ था। उनके पास अमेरिकी पासपोर्ट है और वह ओवरसीज सिटिजन ऑफ इंडिया यानी ओसीआई कार्डधारक हैं। हालांकि, ओसीआई कार्ड भारतीय नागरिकता नहीं देता। ऐसे में विदेशी नागरिकों की राजनीतिक गतिविधियों में भागीदारी से जुड़े नियम इस मामले में अहम हो गए हैं। बताया जा रहा है कि कार्रवाई के लिए इमिग्रेशन एंड फॉरेनर्स एक्ट, 2025 के प्रावधानों का हवाला दिया गया है। इस मामले में बीजेपी नेता किरीट सोमैया ने भी इमरान के प्रदर्शन में शामिल होने पर सवाल उठाए थे। वहीं, प्रदर्शन में पहुंचने की वजह बताते हुए इमरान ने कहा था कि वह मुंबई में रहने वाले एक व्यक्ति के तौर पर वहां पहुंचे थे। उन्होंने लोगों की मूल आजादी और उनकी आवाज दबाए जाने को लेकर चिंता जताई थी। हालांकि, नोटिस से जुड़ी खबरों और कार्रवाई के आधिकारिक विवरण की पुष्टि जरूरी है।

First published on: Oct 15, 2026 06:44 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो