Tuesday, 13 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

Nushrratt Bharuccha के व्हीलचेयर पर कट रहे दिन-रात, नर्स के भरोसे जिंदगी! हॉस्पिटल से Video Viral

अगर दिल में हौसला हो, तो बड़ी से बड़ी मुसीबत का सामना भी मुस्कुराकर किया जा सकता है। कुछ ऐसा ही जज्बा इन दिनों एक्ट्रेस नुसरत भरूचा दिखा रही हैं। नुसरत इस वक्त अपनी जिंदगी के मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। बाली में छुट्टियां मनाने गईं एक्ट्रेस एक हादसे का शिकार हो गई थीं, जिसमें उनकी रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर हो गया।

Edited By : pooja.rajput | Updated: Oct 13, 2026 16:47
Share :
Nushrratt Bharuccha

अगर दिल में हौसला हो, तो बड़ी से बड़ी मुसीबत का सामना भी मुस्कुराकर किया जा सकता है। कुछ ऐसा ही जज्बा इन दिनों एक्ट्रेस नुसरत भरूचा दिखा रही हैं। नुसरत इस वक्त अपनी जिंदगी के मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। बाली में छुट्टियां मनाने गईं एक्ट्रेस एक हादसे का शिकार हो गई थीं, जिसमें उनकी रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर हो गया। इसके बाद उन्हें एयर एंबुलेंस के जरिए मुंबई लाया गया, जहां उनकी क्रिटिकल स्पाइन सर्जरी की गई। सर्जरी के बाद नुसरत धीरे-धीरे रिकवर कर रही हैं और सोशल मीडिया के जरिए फैंस को अपनी हेल्थ अपडेट दे रही हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अस्पताल से एक वीडियो शेयर किया, जिसे देखकर फैंस भावुक हो गए। वीडियो में नुसरत व्हीलचेयर पर बैठी नजर आ रही हैं। उनके हाथों में कई ड्रिप लगी हुई हैं और एक नर्स उन्हें खाना खिलाने में मदद कर रही है। इस मुश्किल वक्त में भी नुसरत के चेहरे पर मुस्कान देखकर फैंस उनके हौसले की तारीफ कर रहे हैं। इस वीडियो में नुसरत के चेहरे पर मुस्कान लाने की वजह शाहरुख खान और काजोल बने। दरअसल, अस्पताल में खाना खाते समय एक्ट्रेस सामने लगे टीवी पर शाहरुख और काजोल का मशहूर गाना ‘गेरुआ’ देख रही थीं। इसे देखकर वह मुस्कुराने लगीं। वीडियो के साथ नुसरत ने बताया कि दोनों सितारों ने उनके चेहरे पर मुस्कान ला दी। साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि समय के साथ हालात बेहतर होंगे और जिंदगी धीरे-धीरे पटरी पर लौटेगी। इससे पहले नुसरत ने डूबते सूरज और खाली व्हीलचेयर की तस्वीर भी शेयर की थी। उन्होंने बताया कि अब सूरज ढलने के नजारे देखने का उनका नजरिया बदल गया है, लेकिन उनकी कहानी अभी खत्म नहीं हुई है। बता दें कि उनकी टीम ने 2 अक्टूबर को रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर की पुष्टि की थी। सर्जरी के बाद नुसरत को पूरी तरह ठीक होने में समय लगेगा और उनकी चोट का असर आने वाले कुछ हफ्तों के वर्क कमिटमेंट्स पर भी पड़ सकता है।

First published on: Oct 13, 2026 04:46 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola